फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकिता हत्याकांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी तौसीफ की नई चाल, इस पैंतरे से पुलिस भी हैरान

Fri, 11 Dec 2020 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Faridabad Ballabgarh Murder News nikita tomar murder case main accused Tausif filed petition in High Court
nikita tomar murder case - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड के आरोपी तौसीफ ने पुलिस पर चार्जशीट में सही से जांच नहीं करने व एक तरफा जांच करने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। गुरुवार को याचिका पर सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी। 


Faridabad Ballabgarh Murder News nikita tomar murder case main accused Tausif filed petition in High Court
निकिता हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनीस खान ने बताया कि उन्होंने एक दिसंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपील की थी। जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश अल्का सरीन की अदालत में याचिका सुनी गई। इस दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौजूद थे। अधिवक्ता अनीस ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने में बहुत जल्दी की है। 
 
Faridabad Ballabgarh Murder News nikita tomar murder case main accused Tausif filed petition in High Court
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला
तीन महीने का समय होने के बावजूद पुलिस ने एक सामाजिक दबाव को देखते हुए बिना आरोपी पक्ष की जांच किए चार्जशीट दाखिल कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच करने के बाद पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सुनवाई के दौरान अगर उन्हें कुछ सबूत मिलते हैं तो वह उसे चार्जशीट में जोड़ देंगे। ऐसे में उनकी जांच पर सवाल उठते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad Ballabgarh Murder News nikita tomar murder case main accused Tausif filed petition in High Court
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता अनीस खान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एफएसएल की रिपोर्ट आने से पहले ही दस लोगों की गवाही भी करवा दी। इस केस को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश हो रही है जबकि फास्ट ट्रैक कोर्ट में और भी मामले चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई आराम से सही जांच के साथ हो रही है। इस मामले में  अदालत ने पुलिस को मामले की डिटेल रिपोर्ट के साथ आने के लिए कहा है। अगली सुनवाई सात जनवरी 2021 को होगी।

 
विज्ञापन
Faridabad Ballabgarh Murder News nikita tomar murder case main accused Tausif filed petition in High Court
मृतक निकिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
निकिता तोमर हत्याकांड में बुधवार को अभियोजन पक्ष ने छह गवाहों को पेश किया। हालांकि कार्रवाई लंबी चलने के कारण केवल चार लोगों के ही बयान दर्ज हो पाए। बुधवार को हुई सुनवाई में सभी गवाहों को केवल कागजों को पूरा करने संबंधी बयान के लिए ही बुलाया गया था। इसमें दो कॉलेज के परीक्षा प्रभारी थे, जिन्होंने वारदात के दिन निकिता के कॉलेज में परीक्षा देने की पुष्टि की। इसके अलावा परीक्षा कर्मी थे, जिन्होंने दो साल पहले की अपहरण की वारदात की फाइल अदालत में पेश की, जिससे हत्या का कारण स्पष्ट हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed