फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल की डिग्री पर किया तंज, आप ने तस्वीर शेयर कर कहा- पहले लिखना तो सीखे लें...

Wed, 09 Dec 2020 06:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
BJP MP meenakshi lekhi comments on kejriwal degree from iit or nsd then aap share photo says lekhi first learn writing
मीनाक्षी लेखी केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने भारत बंद के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाउस अरेस्ट को नाटक करार दिया है। इस पर कई नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की बात को झूठ करार दिया और कुछ तस्वीरें व वीडियो भी डाले। इस मामले में भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने तो सीएम केजरीवाल की डिग्री पर ही सवाल उठा दिया। उनके इस हमले के बाद आम आदमी पार्टी भी पीछे नहीं रही और मीनाक्षी लेखी की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें लिखना सीखने की सलाह दे डाली। आगे पढ़ें पूरी खबर...

BJP MP meenakshi lekhi comments on kejriwal degree from iit or nsd then aap share photo says lekhi first learn writing
 मीनाक्षी लेखी - फोटो : ani

भाजपा सांसदों ने मुख्यमंत्री के हाउस अरेस्ट को नौटंकी करार दिया। सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि कलाकारी में माहिर केजरीवाल ऑस्कर स्तर का नाटक करते हैं। सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह हाउस अरेस्ट नहीं है बल्कि घर में आराम है। हमने पिछली रात के वीडियो देखे हैं जिसमें उन्हें देखा जा सकता है। हमें नहीं पता कि उन्होंने शादी समारोह में क्या खाया था कि वह आज अपने घर पर है। हर कोई जानता है कि वह नाटक करने में उत्कृष्टता हैं, मुझे शक है कि उनकी डिग्री आईआईटी से है या एनएसडी से।

BJP MP meenakshi lekhi comments on kejriwal degree from iit or nsd then aap share photo says lekhi first learn writing
मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला
मीनाक्षी लेखी के इस तंज पर आम आदमी पार्टी ने उनकी एक पुरानी फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ को हिंदी में गलत तरीके से लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP meenakshi lekhi comments on kejriwal degree from iit or nsd then aap share photo says lekhi first learn writing
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी विफलता छुपाने के लिए  झूठ बोल रहे हैं, वह नजरबंद नहीं हैं बल्कि दिल्ली बंद करवाने में फेल होने पर नजरें चुरा रहे हैं। बड़े ही जोर शोर से दिल्ली बंद करवाने का दावा किया लेकिन असफल रहने पर हाउस अरेस्ट किए जाने का नया शगूफा छेड़ा, लेकिन उनका झूठ पकड़ा गया और अब सब के सवालों से बचने के लिए नए-नए तिकड़म लगा रहे हैं। दिल्ली के व्यापारियों और लोगों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के दिल्ली बंद के आह्वान को सिरे से नकार दिया। 

विज्ञापन
BJP MP meenakshi lekhi comments on kejriwal degree from iit or nsd then aap share photo says lekhi first learn writing
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट की केजरीवाल के घर के बाहर की तस्वीर - फोटो : दिल्ली पुलिस ट्विटर अकाउंट

मुख्यमंत्री दिल्ली में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं। सभी जानते हैं कि निगम विपरीत परिस्थितियों में भी सेवक के रूप में काम कर रहा है, लेकिन केजरीवाल सरकार उनका सहयोग नहीं कर रही है। निगम के महापौर, उपमहापौर, पार्षद सहित कई निगम नेता जिसमें महिलाएं भी है, वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर इस ठंड में फुटपाथ पर बैठकर निगम के हक का पैसा मांग रहे हैं लेकिन केजरीवाल संवेदनहीन बने हुए हैं। भाजपा का संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक केजरीवाल सरकार नगर निगम के बकाए फंड को जारी नहीं कर देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed