फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर परिवार हत्याकांड: आरोपी मुकेश को घर लेकर पहुंची पुलिस, सीन किया री-क्रिएट

Thu, 14 Nov 2019 06:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरदीबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरदीबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Nov 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
family murder case faridabad Police re-created the scene of the incident
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-7ए में डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता, पत्नी भारती, बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया के हत्यारोपी जिम ट्रेनर मुकेश ठाकुर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट विवेक कादियान के समक्ष पेश किया था। बृहस्पतिवार को एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने भी पूछताछ की। पुलिस की टीम मुकेश को लेकर डॉ. मेहंदीरत्ता के घर भी पहुंची और पूरी वारदात का सीन री-क्रियेट किया। 
family murder case faridabad Police re-created the scene of the incident
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
8 नवंबर की रात मुकेश ने डॉक्टर समेत परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। अगले दिन दोपहर को इस जघन्य हत्याकांड का पता चला। मौके पर प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ही पुलिस को मुकेश पर शक हो गया था। पुलिस ने उसे अगले दिन क्राइम ब्रांच में आने के लिए कहा था मगर वह घर पर एक पत्र छोड़कर फरार हो गया था। 
family murder case faridabad Police re-created the scene of the incident
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पत्र में उसने लिखा था कि डॉक्टर के परिवार की हत्या उसने ही की और अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। मामले का खुलासा होने के बाद क्राइम ब्रांच की 10 टीमें मुकेश की तलाश में जुटी हुई थीं। बुधवार को एक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मुकेश को शिरडी स्थित साईं धाम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम बुधवार रात को ही उसे लेकर फरीदाबाद पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
family murder case faridabad Police re-created the scene of the incident
faridabad doctor family murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ में जुटी है। उसने वारदात को कैसे अंजाम दिया, हत्या के पीछे क्या कारण रहे, हत्या में उसके साथ कोई और भी शामिल था आदि सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। जल्द ही पूछताछ के बाद पुलिस के समक्ष सभी तथ्य आने के बाद उसकी जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
family murder case faridabad Police re-created the scene of the incident
फरीदाबाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किया सीन री-क्रिएट 
चार हत्या के रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस आरोपी मुकेश को लेकर डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता के घर भी पहुंची। पुलिस ने वारदात का पूरा सीन री-क्रियेट करवाया। कैसे वह घर में दाखिल हुआ, कैसे उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद उसने घर में क्या-क्या किया। हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच व पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed