{"_id":"5c98ae8cbdec221460792ce3","slug":"family-in-terror-and-tension-after-hooligans-vandalised-home-on-holi-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्ची बोली चलो यहां से, वरना होली वाले फिर आ जाएंगे, खूनी संघर्ष के बाद से डरा हुआ है परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची बोली चलो यहां से, वरना होली वाले फिर आ जाएंगे, खूनी संघर्ष के बाद से डरा हुआ है परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुरूग्राम
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैं गुरुग्राम में 13 साल से परिवार के साथ रह रही हूं। दस वर्ष तक कई जगह परिवार के साथ किराये पर रही लेकिन कभी इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि हम लोग दूसरे प्रदेश या वर्ग, समुदाय के लोगों के बीच रह रहे हैं। भोंडसी स्थित भूप सिंह नगर में हुए खूनी संघर्ष में घायल मकान मालिक की बीवी ने बताया कि धुलंडी (फाग) पर हुई घटना के बाद हमारा परिवार इतना भयभीत है कि मेरी जेठानी की नातिन रोज अपने पिता को कहती है कि यहां से चलो वरना वो होली वाले फिर आ जाएंगे।
2 of 5
तीन साल पहले हमने यहां पर कर्जा लेकर घर बनवाया, लेकिन अब यहां नहीं रहेंगे। हमें इंसाफ मिल जाए फिर मैं अपने पूरे परिवार के साथ यहां से चली जाऊंगी। मूलरूप से यूपी के पांचे गांव (बागपत) के रहने वाले पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि तीन साल पहले हमने अपनी कुछ बचत और कर्ज लेकर मकान बनवाया।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यहां इतना अच्छा माहौल है कि हम कई बार अपने बच्चों को अकेला छोड़कर भी घर (यूपी) चले जाते हैं। हमें कभी डर तक नहीं लगा। घर के आसपास दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में भी आना-जाना है। घटना वाली शाम आसपास के सभी लोगों ने उस मंजर को देखा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आ सका। उन लड़कों ने घर में घुसकर हमारी महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घर की खिड़कियों के टूटे कांच
- फोटो : अमर उजाला
मेरी जेठानी की डेढ़ साल की पोती को हमने अलमारी में छिपा दिया था, लेकिन उन लड़कों ने अलमारी से इस मासूम को निकालकर बेड पर पटक दिया। उन्होंने धमकी दी कि यहां से छोड़कर चले जाओ नहीं तो इस मकान को बुलडोजर से गिरा देंगे और आग लगा देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आवास के बाहर तैनात पुलिस
उस दिन से घर के बच्चे काफी डरे हुए हैं, रोज कहते हैं कि यहां से चलो नहीं तो होली वाले आ जाएंगे। हमें फिलहाल पुलिस सुरक्षा तो मिली हुई है लेकिन अभी भी डर का माहौल बना हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हम यहां से चले जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।