इन दिनों फेसबुक से हो रहे डेटा चोरी को लेकर काफी बवाल चल रहा है। ऐसे में फेसबुक यूजर्स सोच रहे होंगे कि अपने फेसबुक अकाउंट की ऐसी कौन-सी सेटिंग्स चेंज की जाए जिससे वो सिक्योर रहेंगे। इस बात से अगर आप की चिंतित हैं तो जरूर बदल लें ये 11 प्राइवेसी सेटिंग्स..
कभी आपने किसी सिस्टम पर लॉगइन किया हो और लॉगआउट करना भूल गए हों तो आपके अकाउंट का कोई गलत तरीके से इस्तेमाल कर सकता है। कभी ऐसी कंडीशन आ जाती है तो आप परेशान होने के बजाए फेसबुक पर सेटिंग्स में जा कर 'सिक्योरिटी सेटिंग्स' पर जाएं। उसके बाद वेयर 'यू हैव लॉग्ड इन' पर जा कर 'एंड एक्टिविटी' पर क्लिक करेंगे तो जहां भी आपने लॉगइन कर के भूल गए होंगे वहां से लॉगआउट हो जाएगा।
अपने फेसबुक अकाउंट का के होमपेज पर जा कर दाई तरफ बने आइकन पर क्लिक करें। इसमें आपको 'सी मोर सेटिंग्स' लिखा दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको 'प्राइवेसी सेटिंग्स एंड टूल्स' का ऑप्शन नजर आएगा। इसपर क्लिक करेंगे तो 'हू कैन सी माई फ्यूचर पोस्ट्स' का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक पर आप 'ओन्ली मी' का विकल्प चुन लें।
फेसबुक आपके पोस्ट को आपके फॉलोअर्स को भी देखने की अनुमति दे देता है। आप इस सेटिंग को भी चेंज करें। ऐसा करने के लिए सेटिंग्स में जा कर 'फॉलोअर्स' का ऑप्शन आएगा। इसके बाद 'हू कैन फॉलो मी' के ऑप्शन पर क्लिक करके 'एव्रीबडी' से 'फ्रेंड्स' कर दें।
जल्द ही अपने फेसबुक अकाउंट के लॉगइन अलर्ट को ऑन कर लें। इससे अगर कोई भी आपके अकाउंट को खोलने की कोशिश करेगा तो आपके पास मेल और एसएमएस आ जाएगा। इसके लिए आप सेटिंग्स पर जा कर 'सिक्योरिटी सेटिंग्स' पर जाएं। फिर ऑगइन अलर्ट को ऑन कर लें।