फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली मेट्रो संचालन की मंजूरी मिलने के बाद भी दोबारा सेवा शुरू होने में लगेगा वक्त, जानिए क्या है वजह

Mon, 29 Jun 2020 09:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 29 Jun 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
Even if dmrc gets permission to resume its services it would take 3 to 4 days to start operation know reason
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन 30 जून के बाद अगर मंजूरी मिलती भी है तो यात्रियों के लिए सेवा शुरू होने के लिए 2-3 दिन का इंतजार करना होगा। 100 दिन पहले 22 मार्च को मेट्रो का परिचालन बंद किया गया था। लेकिन दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए माना जा रहा है कि यात्रियों को कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। आगे जानिए कि मेट्रो संचालन की मंजूरी मिलने के बाद भी क्यों सेवा शुरू होने में लगेगा कुछ दिनों का वक्त....

Even if dmrc gets permission to resume its services it would take 3 to 4 days to start operation know reason
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
जानकारी के अनुसार अब तक डीएमआरसी को सेवा दोबारा शुरू करने के कोई संकेत भी नहीं मिले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी मेट्रो सेवा शुरू होने में वक्त लगेगा। हालांकि मेट्रो ने कोरोना से बचाव के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।
Even if dmrc gets permission to resume its services it would take 3 to 4 days to start operation know reason
- फोटो : एसएस अवस्थी

कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए 22 मार्च से
दिल्ली मेट्रो  कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो सेवाएं बंद कर दी है। इस बीच यात्रियों की उत्सुकता भी मेट्रो संचालन शुरू होने के लिए लगातार बनी हुई है। इस बारे में ट्वीटर पर रोजाना यात्री सवाल भी पूछ रहे हैं, जिसपर मेट्रो की ओर से लगातार यही जवाब दिया जा रहा है कि अनुमति मिलने के बाद सोशल साइट़्स के जरिये तत्काल इसकी सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Even if dmrc gets permission to resume its services it would take 3 to 4 days to start operation know reason
- फोटो : परीक्षित निर्भय

मेंटिनेंस-सुरक्षा जांच के लिए रोजाना दौड़ रही है मेट्रो 
-अनलॉक वन के दौरान फेस-4 के तहत निर्माण कार्य भी चल रहा है। लॉकडाउन के दौरान सूत्रों का कहना है कि मेट्रो संचालन की पूरी तैयारी है। रोजाना ट्रैक की जांच और मेटिनेंस के लिहाज मेट्रो का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
Even if dmrc gets permission to resume its services it would take 3 to 4 days to start operation know reason
- फोटो : अमर उजाला

संचालन शुरू करने से डीएमआरसी की कोशिश है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा सकें। इसके लिए सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग सहित तमाम सुरक्षा मानकों को भी केंद्र से मिलने वाले निर्देश के बाद लागू किया जाएगा। लेकिन, मंजूरी मिलने के बाद भी सभी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में कम से दो से तीन दिन का वक्त चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed