फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोर-पुलिस खेल रहे थे बच्चे अचानक घटी ऐसी घटना कि दहशत में आ गए सभी और छिपानी पड़ी सच्चाई

Thu, 29 Mar 2018 03:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 29 Mar 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
eight year old girl committed suicide at a friends' residence, friends hid her body in the room
hapur suicide - फोटो : ANI

दिल्ली से सटे हापुड़ इलाके में एक अजीब-ओ-गरीब घटना घटी।

eight year old girl committed suicide at a friends' residence, friends hid her body in the room
hapur suicide - फोटो : ANI

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवी करीम में पड़ोसी के घर में आठ साल की बच्ची के शव मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिसिया थ्योरी के मुताबिक टीवी में सीरियल के फांसी सीन की देखा-देखी खेल में गले में फंदा लगा लिया। हालांकि परिजनों और परिचितों का चुन्नी बांध कर बच्ची का फांसी पर झूलना गले नहीं उतर रहा है।

eight year old girl committed suicide at a friends' residence, friends hid her body in the room
hapur suicide - फोटो : ANI

कल हत्या की आशंका के चलते आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी। इसके लिए एसपी हेमंत कुटियाल ने बकायदा पुलिस लाइन में प्रेस कॉफ्रेंस की। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला नवी करीम निवासी यासीन की पुत्री सिम्मो दोपहर में पड़ोस में खेलने गई थी। उसके साथ उसके हमउम्र आयशा, अफसा, मुआज , जैनम और अयान भी वहां खेल रहे थे। तभी बच्चे टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
eight year old girl committed suicide at a friends' residence, friends hid her body in the room
hapur suicide - फोटो : ANI

थोड़ी देर बाद सीरियल में फांसी लगने का एक सीन आया, जिसे देखकर बच्चे फांसी लगाने का खेल खेलने लगे। एसपी ने बताया कि इस दौरान सिम्मो ने अफसा की चुन्नी लेकर उसे गले में बांध लिया और बेड के ऊपर उल्टी बाल्टी के ऊपर चढ़कर टीन शेड पर बने कुंडे में चुन्नी बांध ली और फंदा गले में डाल लिया। इसके बाद वह जब बाल्टी से कूदी तो फंदा कस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
eight year old girl committed suicide at a friends' residence, friends hid her body in the room
hapur suicide - फोटो : ANI

कुटिलाय ने बताया कि बच्चों ने ये वाकया देखा तो परिजनों की मार के डर से बच्चों ने ही कैंची से दुपट्टा काटकर सिम्मो को नीचे उतारा और गले में फांसी लगा शव खींचकर दूसरे कमरे में ले गए। उसके बाद बच्चे घबराकर अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद जब सिम्मो के अभिभावकों ने ढूंढाई शुरू की तो शव पड़ोसी के घर से बरामद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed