फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस के चलते ये रास्ते और मेट्रो स्टेशन रहेंगे पूरी तरह बंद, जरूर पढ़ लें खबर

Wed, 25 Jan 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Jan 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
due to republic day many roads and metro stations to remain close, see list
republic day - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को सुबह  9.50 बजे शुरू हो जाएगी। परेड से संबंधित कार्यक्रम इंडिया गेट पर सुबह नौ बजे शुरू होंगे। इस दौरान कोई बाधा न हो इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। परेड विजय चौक, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, रेड फोर्ट चौक होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। दिल्ली की सभी बॉर्डर 25 जनवरी की रात से ही सील कर दी जाएगी।

due to republic day many roads and metro stations to remain close, see list
republic day - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक, हेडक्वार्टर) गरिमा भटनागर के अनुसार कौटिल्य मार्ग, केए मार्ग, क्यू पाइंट हनुमान रोड, एसबी मार्ग, मथुरा रोड, भगवानदास रोड, फिरोजशाह रोड गोल चक्कर विंडसर प्लेस गोल चक्कर, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर क्रेसेंट मार्ग व सरदार पटेल मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।  केवल लेवल लगे वाहन ही इन जगहों पर आ-जा सकेंगे। स्थानीय लोगों को भी पहचान पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा टी पाइंट साउथ एवेन्यू/त्यागराज मार्ग, के कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड गोलचक्कर, मान सिंह रोड से सी-हैक्सागॉन तक, अकबर रोड, जसवंत सिंह रोड गोलचक्कर तक, अशोक रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, रेड क्रॉस रोड, संसद मार्ग, इम्तियाज खान रोड, रकाबगंज रोड, पंडित पंत मार्ग, टी पाइंट चर्च रोड/ नार्थ एवेन्यू तक चर्च रोड पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

due to republic day many roads and metro stations to remain close, see list
republic day - फोटो : अमर उजाला

25 जनवरी को शा6 बजे से बंद होंगे कई मार्ग
गणतंत्र दिवस के लिए पटेल चौक से इंडिया गेट तक राजपथ 25 जनवरी को दोपहर तीन बजे वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद तक जारी रहेगी। 25 जनवरी की रात 11 बजे से राजपथ पर क्रॉसिंग ट्रैफिक बंद हो जाएगा और 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक ये प्रतिबंध जारी रहेगा। इंडिया गेट 25 व 26 जनवरी दरमियानी रात दो बजे बंद हो जाएगा। तिलक मार्ग पर 26 जनवरी की सुबह दस बजे से ट्रैफिक बंद जाएगा। क्रॉस ट्रैफिक परेड की मूवमेंट पर निर्भर करेगा। इसके अलावा परेड के समय को देखते हुए डी दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, आरसी अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट से वाहनों की क्रॉसिंग हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
due to republic day many roads and metro stations to remain close, see list
republic day - फोटो : अमर उजाला

यहां से मिलेगी पार्क एंड राइड की सुविधा
विशेष लोगों के पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निदेशक स्तर के अधिकारी, सर्विस ऑफिसर, वार विडो, स्वतंत्रता सेनानी और एमएलए इन जगहों पर वाहनों को पार्क कर पार्क एंड राइड की सुविधा ले सकते हैं। जेएलएन स्टेडियम व पालिका की अंडरग्राउंड पार्किंग में वाहनों को खड़ा कर डीटीसी की शटल बस सेवा ले सकते हैं। समारोह खत्म होने के बाद लोग शटल बस सेवा से पार्किंग स्थल तक वापस जा सकते हैं।

विज्ञापन
due to republic day many roads and metro stations to remain close, see list
republic day - फोटो : अमर उजाला

यह रहेगी मेट्रो की व्यवस्था
सभी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो चलती रहेगी। केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन पर प्रवेश व निकासी  पर 25 जनवरी को रात एक बजे से लेकर 12.30 बजे तक पाबंदी रहेगी।  पटेल चौक व रेसकोर्स रोड मेट्रो स्टेशन पर 26 जनवरी की सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12.30 तक प्रवेश व निकासी पर पाबंदी रहेगी। केंद्रीय सचिवालय पर लोगों को मेट्रो इंटर चेंज की सुविधा मिलेगी।

सील किए जाएंगे बॉर्डर
25 जनवरी रात करीब 11 बजे से परेड खत्म होने तक दिल्ली की सभी बॉर्डर  सील रहेगी।  दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की पूरी चेकिंग की जाएगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। लोग ट्रैफिक नियमों को पालन करें और धैर्य रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed