विधायक जिग्नेश मेवाणी की हुंकार रैली को देखते हुए नई दिल्ली जिला पूरे दिन छावनी में तब्दील रहा। विजय चौक के अलावा प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के आवास पर विशेष सुरक्षा रही।
PICS: जिग्नेश मेवाणी की 'हुंकार' थी इतनी जबरदस्त की PM के आवास पर रही कड़ी सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि पुलिस की आशंका के मुताबिक, लोग रैली में नहीं पहुंचे, न ही किसी तरह की कोई परेशानी हुई। पुलिस ने हुुंकार रैली को अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद रैली संसद मार्ग पर हुई।
पुलिस ने इनको आगे नहीं बढ़ने दिया। रैली केचलते कई मार्गों पर कई घंटे जाम की स्थिति रही। अशोक रोड, संसद मार्ग, रफी मार्ग समेत कई मार्गों पर जाम की स्थिति रही।
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका थी कि रैली में काफी संख्या में लोग व छात्र आ सकते हैं। ये प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृहमंत्री आवास और विजय चौक पर जा सकते हैं और बवाल कर सकते हैं।
इसके चलते नई दिल्ली जिले को मंगलवार सुबह ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। पूरे दिल्ली के थानाध्यक्ष व एसीपी को बुला लिया गया। प्रधानमंत्री आवास के चारों तरफ पुलिसकर्मी सुबह से ही तैनात रहे।