एनजीटी के निर्देश के चलते दिल्ली पुलिस की रोक के बाद भी गुजरात के वडगाम से विधायक दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और उनके समर्थक युवा हुंकार रैली करने में सफल रहे।
2 of 6
hunkar rally
- फोटो : himanshu soni
रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिग्नेश व अन्य वक्ताओं के निशाने पर रहे। उन्होंने मनुस्मृति या फिर संविधान में से एक को चुनने का सवाल भी उठाया। वक्ताओं ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी और असली मुद्दे दबाए जा रहे हैं और घर वापसी, लव जिहाद और गाय के मुद्दों को महत्व दिया जा रहा है।
3 of 6
hunkar rally
- फोटो : himanshu soni
केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए देश को जाति-धर्म में बांटने का भी आरोप लगाया गया। रैली में प्रशांत भूषण, कन्हैया, उमर खालिद, शैहला राशिद, अखिल गोगाई, बीएचयू, इलाहाबाद व लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हुए।
4 of 6
hunkar rally
- फोटो : himanshu soni
उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विकास के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मोदी जी यदि विकास हुआ है तो वायदे के अनुसार प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिली।
5 of 6
hunkar rally
- फोटो : himanshu soni
दलितों पर हो रहे हमलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप टैक्नोलॉजी की बात कर रहे है, यह अच्छी बात है, लेकिन गटर में तो अब भी दलित भाई ही उतर रहे है। संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिस की रोक के बाद भी जेएनयू छात्रों समेत भीम आर्मी ने बाकायदा टेंट लगाते हुए रैली की।