दिल्ली में एक ऐसा भयंकर हादसा हुआ जिसकी तस्वीरें ही उसकी भयावहता की गवाही दे रही हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं और डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट भी सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। ये सब कैसे हुआ ये जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
2 of 10
car accident
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षा की कार चलाने की जिद ने दो घरों के चिराग को बुझा दिया। दरअसल हादसे से महज तीन मिनट पहले ही दीक्षा ने रितेश से कार चलाने की जिद कर स्टीयरिंग थामा था। ड्राइविंग सीट पर बैठते ही दीक्षा ने कार को पूरी रफ्तार दे दी। इसके बाद सड़क पर कार के पहियों की आवाजें आने लगीं और अनियंत्रित कार डिवाइडर में घुसकर खंभे से जा टकराई। एक तेज धमाका हुआ और कार के परखच्चे उड़ गए। दीक्षा के पास से पुलिस को लर्निंग लाइसेंस मिला है। उसकी अवधि भी खत्म हो चुकी है।
3 of 10
car accident
- फोटो : अमर उजाला
चश्मदीद अक्षय अरोड़ा की मानें तो हादसे के समय कार की रफ्तार करीब सौ से ऊपर थी। टक्कर लगने के बाद कार के पलटते ही एक लड़की कार से बाहर आकर गिरी। वहीं अन्य लोग कार में फंस गए। अक्षय ने बताया कि हादसे के समय कार में मौजूद कोई भी होश हवास में नहीं था। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि शनिवार को एमिटी में फेस्ट था।
4 of 10
car accident
- फोटो : अमर उजाला
वहां से सभी रात करीब साढ़े दस बजे घूमने के लिए निकले। सभी का पार्टी करने के लिए मुरथल जाने का प्रोग्राम था। नोएडा से सभी रितेश की कार से कनॉट प्लेस पहुंचे, जहां एक दुकान से उन लोगों ने चिप्स व ग्लास लिए। वहां से सभी इधर-उधर घूमते रहे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभी ने कार में शराब पी।
5 of 10
car accident
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विजय नगर से किंग्सवे कैंप की ओर आते समय रितेश ने कार रोकी और कुछ सामान खरीदने एक दुकान में गया। इसी दौरान दीक्षा पीछे की सीट से ड्राइविंग सीट पर आकर बैठ गई। उसके बगल वाली सीट पर राशि बैठी थी। रितेश कार के पास पहुंचा।