फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह में भ्रूण दबाए अस्पताल पहुंच गया कुत्ता, पार्क में ले जाकर नोंचने लगा तो मच गया हड़कंप

Thu, 22 Sep 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 22 Sep 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
dog enter ghaziabad hospital with fetus of human baby of 6 months in his mouth
कुत्ता मुंह में दबाकर ले आया भ्रूण - फोटो : अमर उजाला

गाज‌ियाबाद जिला महिला अस्पताल में बुधवार को एक कुत्ता छह महीने का भ्रूण मुंह में दबाकर पहुंचा तो हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना सीएमएस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

dog enter ghaziabad hospital with fetus of human baby of 6 months in his mouth
मौके पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला

लोगों का कहना है कि कुत्ता कहीं बाहर से भ्रूण लेकर अस्पताल परिसर में घुस गया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। फिलहाल भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

dog enter ghaziabad hospital with fetus of human baby of 6 months in his mouth
कुत्ता मुंह में दबाकर ले आया भ्रूण - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को जिला महिला अस्पताल में एक कुत्ता कहीं से छह महीने का भ्रूण मुंह में दबाए अंदर घुस गया और पार्क में जाकर नोचने लगा। परिसर में मौजूद लोगों ने जब कुत्ते के मुंह में भ्रूण देखा तो सीएमएस डॉ. श्रद्धा यादव को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
dog enter ghaziabad hospital with fetus of human baby of 6 months in his mouth
कुत्ता मुंह में दबाकर ले आया भ्रूण - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने तत्काल पुलिस को बुलाया। इस दौरान भ्रूण को देखने वालों की भीड़ लग गई, जिससे कुत्ता भ्रूण को वहीं छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
dog enter ghaziabad hospital with fetus of human baby of 6 months in his mouth
कुत्ता मुंह में दबाकर ले आया भ्रूण - फोटो : अमर उजाला

सीएमएस ने अस्पताल में टीम के साथ राउंड लिया और सभी से पूछताछ की कहीं किसी का बच्चा गायब तो नहीं है। सभी से तसल्ली हो जाने के बाद भ्रूण को पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीएमएस डॉ. श्रद्धा यादव ने बताया कि भ्रूण दो तीन दिन पुराना लग रहा था। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed