फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब गुड़िया के पेट तक चढ़ाया पक्का प्लास्टर, फिर जिकरा को, देखें दिल छू लेने वाली तस्वीरें

Tue, 03 Sep 2019 03:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi News: Doctor First Plaster to Doll then Baby Zikra in Lok Nayak Hospital
मासूम जिकरा अपनी गुड़िया के साथ अस्पातल में भर्ती - फोटो : विवेक निगम

जिकरा और उसकी गुड़िया एक बार फिर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में दिल को छू जाने वाली तस्वीर मिली है। डॉक्टरों ने गुड़िया के पेट तक पक्का प्लास्टर चढ़ा दिया है और उसके बाद 11 माह की जिकरा को भी। 

Delhi News: Doctor First Plaster to Doll then Baby Zikra in Lok Nayak Hospital
मासूम जिकरा अपनी गुड़िया के साथ अस्पातल में भर्ती - फोटो : विवेक निगम

डिलाइट सिनेमा के पास रहने वाली जिकरा पिछले 15 दिन से अस्पताल में भर्ती है। सोमवार सुबह जब डॉक्टरों की टीम ने वार्ड में दौरा किया तो स्थिति में काफी सुधार मिलने के बाद ये फैसला लिया। 
 
Delhi News: Doctor First Plaster to Doll then Baby Zikra in Lok Nayak Hospital
मासूम जकिरा अपनी गुड़िया के साथ अस्पातल में भर्ती - फोटो : विवेक निगम

टीम ने अभी प्लास्टर चढ़ाना शुरू ही करना था कि तभी अचानक से जूनियर डॉक्टर ने गुड़िया की ओर इशारा किया। डॉक्टर मुस्कराए और उन्होंने पहले गुड़िया को और बाद में जिकरा को प्लास्टर चढ़ाने का आदेश दिया। वहां मौजूद हर कोई मुस्करा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi News: Doctor First Plaster to Doll then Baby Zikra in Lok Nayak Hospital
मासूम जिकरा अपनी गुड़िया के साथ अस्पातल में भर्ती - फोटो : विवेक निगम

प्लास्टर चढ़ाने के बाद नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, डॉक्टर और रेजीडेंट के अलावा अन्य मरीज भी जिकरा और उसकी गुड़िया परी के साथ सेल्फी लेते नजर आए। डॉक्टरों के अनुसार जिकरा की तबियत पहले से काफी बेहतर है। पहले उन्हें लग रहा था कि तीन-चार दिन अस्पताल में रोकना पड़ेगा लेकिन सोमवार को बच्ची में काफी मूवमेंट देखने को मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने अपनी योजना में बदलाव किया और उसे पक्का प्लास्टर चढ़ा दिया है। एक दो दिन में उसकी छुट्टी भी कर दी जाएगी। फिर दो सप्ताह बाद वापस अस्पताल में प्लास्टर कटवाने के लिए बुलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Delhi News: Doctor First Plaster to Doll then Baby Zikra in Lok Nayak Hospital
मासूम जिकरा अपनी गुड़िया के साथ अस्पातल में भर्ती - फोटो : विवेक निगम
फिलहाल अस्पताल के आर्था ब्लॉक के 16 नंबर बिस्तर पर जिकरा अपनी गुड़िया परी के साथ लेटी हुई है। दोनों के पैरों से लेकर पेट तक पक्का प्लास्टर चढ़ा हुआ है। शाम को उसके माता पिता ने जिकरा को नई ड्रेस भी पहनाई है। सिर पर हेयरबैंड और हाथ में ब्रॉसलेट के साथ जिकरा ने अपनी गुड़िया के साथ दूध भी पिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed