फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीएम खुदकुशी मामला : मां-पत्नी के झगड़े से दुखी थे डीएम पांडे

Fri, 11 Aug 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Aug 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
dm muskesh pandey committed suicide because of his mother and wife fights
बक्सर, बिहार के डीएम मुकेश पांडेय ने अपने घर के क्लेश के चलते खुदकुशी की है। उनके घर में उनकी मां व पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। इस झगड़े से वह दुखी हो गए थे और डिप्रेशन का शिकार थे। दूसरी तरफ खुदकुशी करने से पहले डीएम पांडे दिल्ली में कई जगह सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। वह सभी जगहों पर अकेले ही नजर आ रहे हैं। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने डीएम के ससुर राकेश कुमार की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।
dm muskesh pandey committed suicide because of his mother and wife fights
दक्षिण जिला पुलिस डीसीपी ईश्वर सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते डीएम ने खुदकुशी की है। लीला होटल से जो दो सुसाइड नोट बरामद हुए हैं उसमें डीएम ने तनाव की वजह परिवार के सदस्य व पत्नी को बताया है। इस बात की जांच की जा रही है कि पारिवारिक झगड़ा क्या था। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अनुसार बिहार के आईएएस अफसर मुकेश पांडेय के गायब होने की सूचना 10 अगस्त की रात आठ बजकर 10 मिनट पर  सरोजनी नगर थाने को मिली थी।
dm muskesh pandey committed suicide because of his mother and wife fights
dm mukesh pandey - फोटो : अमर उजाला
मुकेश पांडेय दिल्ली आने के बाद लीला प्लेस होटल में ठहरे थे। उनकी साली की शिकायत पर गुमशुदगी की डीडी एंट्री दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई। बाद में पता लगा कि डीएम का शव गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला है। डीएम के शव का गाजियाबाद में ही तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
dm muskesh pandey committed suicide because of his mother and wife fights
dm mukesh pandey
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीएम मुकेश पांडेय बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे लीला होटल पहुंचे थे। वह कमरा नंबर 742 में रुके थे। यहां पर कुछ देर रहे। वह कमरे में अपने बैग व सुसाइड नोट छोड़कर शाम करीब साढ़े चार बजे निकल गए। वह ओला कैब से जनकपुरी के वेस्ट मॉल पहुंचे थे और अपना मोबाइल वहीं छोड़ दिया था। रास्ते में अपने दोस्तों व परिजनों को सूचना दी थी कि वह खुदकुशी करने जा रहे हैं। डीएम जिस तरह दिल्ली में घूमे थे उससे लग रहा है कि उन्हें दिल्ली की पूरी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, शाम करीब साढ़े छह बजे खुदकुशी का मैसेज पढ़कर उनकी साली लीला होटल पहुंची थी और इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। इस बीच पांडे मेट्रो पकड़कर आनंद विहार पहुंच गए थे फिर आनंद विहार से लोकल ट्रेन से गाजियाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन
dm muskesh pandey committed suicide because of his mother and wife fights
घटना स्‍‌थल से मिला डीएम मुकेश का वोटर आईडी कार्ड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने लीला होटल व जनकपुरी स्थित वेस्ट मॉल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। वह लीला होटल में अकेले आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में उनके साथ कोई नहीं है। मेट्रो की फुटेज में भी वह अकेले नजर आ रहे हैं। हालांकि दक्षिण जिला पुलिस की लापरवाही यह है कि सटीक सूचना के बावजूद डीएम को समय से नहीं ढूंढ पाई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed