फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाल विवाह को जड़ से खत्म करने के लिए महिला आयोग ने उठाया ये बड़ा कदम

Thu, 11 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
delhi women commission sent notice to collectors
child marriage

दिल्ली महिला आयोग ने लड़कियों के बाल विवाह की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। आयोग ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है।

delhi women commission sent notice to collectors
demo pic

इनसे पूछा गया है कि बाल विवाह के कितने मामले सामने आए और इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई। जिलाधिकारियों को 25 जनवरी तक जवाब भेजना है। आयोग की तरफ से भेजे नोटिस में लिखा गया है कि बीते कुछ समय में बाल विवाह की कई शिकायतें आयोग के सामने आईं हैं।

delhi women commission sent notice to collectors
डेमो इमेज

कुछ मामलों में पाया गया कि बाल विवाह निषेध कानून ठीक से काम नहीं कर पा रहा है। साथ ही ऐसा करवाने को वालों को दंड दिलवाने में असफल रहा है। जिसके बाद आयोग ने इस कानून के क्रियान्वयन का आकलन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi women commission sent notice to collectors
child marriage

इसी के तहत जिलाधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने पूछा है कि वर्ष 2013 से अब तक बाल विवाह के कितने मामले सामने आए हैं। इन पर क्या कार्रवाई की गई है, क्या बाल विवाह निषेध अधिकारी लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप का आयोजन करते हैं, क्या वह समय-समय पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपते हैं।

विज्ञापन
delhi women commission sent notice to collectors
child marriage

इस कानून का पालन कराने में किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद का कहना है कि लड़कियों के बाल-विवाह पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। रोक तभी संभव है जब बाल विवाह निषेध कानून का सख्ती से पालन करवाया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed