फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन बच्चों की मां को था देवर से प्यार, पति से पीछा छुड़ाने के लिए रची खौफनाक साजिश

Sat, 04 May 2019 12:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
delhi woman love devar kill husband with his help know full frightening story
पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को मरवाया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर डेढ़ लाख की सुपारी देकर पति की हत्या करवा दी। हत्या को लूट का रंग देने का भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से हत्याकांड की इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठ गया।

आगे पढ़ें ये पूरी खौफनाक वारदात...

delhi woman love devar kill husband with his help know full frightening story
मृतक पति - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक सुबोध जैन की पत्नी प्रीति जैन, उसके प्रेमी गोहाना (सोनीपत) निवासी राहुल जैन और सुपारी किलर सोनीपत निवासी विजय हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राहुल सुबोध का चचेरा भाई है। प्रीति ने पति को नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया था। बाद में विजय ने घर में घुसकर सुबोध की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तार व घर से ले जाया गया लैपटॉप और मोबाइल बरामद कर लिया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.18 बजे गली नंबर-4, न्यू उस्मानपुर में प्ले स्कूल चलाने वाले सुबोध जैन की मौत की खबर मिली थी। घर पर सुबोध की पत्नी प्रीति मिली थी। घर की एक अलमारी खुली थी। उसमें से सुबोध का लैपटॉप, मोबाइल व कुछ अन्य सामान गायब था। प्रीति ने बताया कि उसके पति को दौरे पड़ते थे। वहीं पुलिस को सुबोध का शव देखकर हत्या का शक हुआ। उसके गले पर गहरे निशान थे।

delhi woman love devar kill husband with his help know full frightening story
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबोध के शव का पोस्टमार्टम कराया तो साफ हो गया कि उसे नींद की गोलियां देकर गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस का पहला शक उसकी पत्नी पर ही गया। पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी राहुल जैन के साथ मिलकर उसके दोस्त विजय हुड्डा से उसकी हत्या करवा दी। बाद में हत्या को लूट का रंग देने का प्रयास किया गया। हत्या का खुलासा होते ही बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस ने आरोपी राहुल व विजय को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi woman love devar kill husband with his help know full frightening story
आरोपी प्रेमी देवर - फोटो : अमर उजाला

13 साल पहले शादी हुई थी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रीति ने बताया कि 13 साल पूर्व उसकी प्ले स्कूल चलाने वाले सुबोध जैन से शादी हुई थी। इनकी 9 और 11 साल की दो बेटियों के अलावा छह वर्षीय बेटा है। प्रीति स्कूल में टीचर थी। शादी के बाद से प्रीति और सुबोध के संबंध ठीक नहीं थे। सोनीपत में रहने वाले सुबोध के चचेरे भाई राहुल का उसके घर आना-जाना था। राहुल की गोहाना में अपनी दुकान है। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। चार साल से दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। प्रीति अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसके लिए उसने राहुल से कहा। राहुल ने अपने दोस्त विजय को सुबोध की हत्या करने के लिए कहा। वह डेढ़ लाख रुपये में हत्या के लिए तैयार हो गया।

विज्ञापन
delhi woman love devar kill husband with his help know full frightening story
सुपारी किलर - फोटो : अमर उजाला

रेस्तरां में रची हत्या की साजिश
हत्याकांड को अंजाम देने के लिए प्रीति व राहुल ने सोमवार को सोनीपत निवासी विजय को कश्मीरी गेट स्थित एक रेस्तरां में बुलाया था। प्रीति अपने साथ घर की डुप्लीकेट चाबी लेकर आई थी। साजिश के तहत प्रीति को अपने पति को नींद की गोलियां देनी थी। बुधवार को प्रीति ने ऐसा ही किया। नींद की गोलियां देकर वह मायके जाने की बात कर घर से चली गई। उसने राहुल को इशारा कर दिया। इधर विजय आईएसबीटी पर मौजूद था। इशारा मिलते ही विजय डुप्लीकेट चाबी लेकर घर पहुंचा। सुबोध बेड पर अचेत पड़ा था। उसने पहले तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में हत्या को लूटपाट का रंग देने के लिए अलमारी खोलकर सुबोध का लैपटॉप, उसका मोबाइल व कुछ अन्य सामान लेकर वहां से विजय सोनीपत वापस लौट गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed