फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के गाने पर दिल्ली की महिला आईपीएस अफसर ने मचाया धमाल, वीडियो वायरल

Mon, 01 Apr 2019 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 01 Apr 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
delhi woman ips officer and other women cops dance on sapna choudhary song video goes viral
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने सपना चौधरी के गाने पर किया डांस - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी के डांस का हर कोई दीवाना है। क्या देश, क्या विदेश जब सपना का मशहूर गाना तेरी आंख्या का यो काजल बजता है तो लोग सब कुछ भूलकर नाचने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली की महिला पुलिसकर्मियों के साथ। 30 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब स्टेज पर बजने लगा तेरी आंख्या का यो काजल।

delhi woman ips officer and other women cops dance on sapna choudhary song video goes viral
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने सपना चौधरी के गाने पर किया डांस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल ऑल वुमन संपर्क सभा के तहत 'सुनो सहेली' कार्यक्रम में सपना चौधरी का गाना बजते ही वहां पूरा माहौल बदल गया। शुरुआत में तो स्टेज पर जो एक-दो महिला पुलिसकर्मी थीं उन्होंने ही डांस करना शुरू किया। लेकिन धीरे-धीरे स्टेज पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंची और जमकर नाचने लगीं। इसके बाद जो हुआ वो गजब ही था।

delhi woman ips officer and other women cops dance on sapna choudhary song video goes viral
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने सपना चौधरी के गाने पर किया डांस - फोटो : सोशल मीडिया

डांस करते-करते ही किसी महिला कर्मी ने आईपीएस बेनिता मेरी का हाथ पकड़कर नाचना शुरू कर दिया तो वहां पर अलग ही समां बंध गया। आईपीएस के साथ ही दर्जनों महिला पुलिसकर्मियों ने इस गाने पर खूब ठुमके लगाए और खूब मजे किए। महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने डांस का खूब लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi woman ips officer and other women cops dance on sapna choudhary song video goes viral
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
सपना के डांस के दीवाने लाखों लोग हैं और इन दिनों वह राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियां बटोर रही हैं। कांग्रेस में आने-जाने से लेकर बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच वह कई बार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
delhi woman ips officer and other women cops dance on sapna choudhary song video goes viral
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
राजनीतिक पार्टी की शुरुआत सपना किसी भी पार्टी से करें लेकिन उनके डांस के लाखों फैन्स हैं और वह सपना को तेरी आंख्या का यो काजल जैसी ही और धमाकेदार गीतों में जरूर देखना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed