फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daryaganj Murder: दो दिन में पांच हमलों से बच गया था मोइनुद्दीन, भारी पड़ गया पत्नी की बेवफाई का छठा वार

Fri, 27 May 2022 11:03 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 May 2022 11:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi wife murdered husband with help of lover Supari killer had attempted to kill Moinuddin five times, succeeded in the sixth time
Daryaganj Murder - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में दो साल पहले बने प्रेमी के लिए जीबा ने पच्चीस साल पुराने रिश्ते का कत्ल कर दिया। दो साल पहले फेसबुक के जरिये जब मेरठ के रहने वाले शुएब से उसकी मुलाकात हुई तो कुछ ही दिनों में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर मिलने लगे। जीबा पति द्वारा पीटे जाने के बाद अपने शरीर के निशान शुएब को दिखाती। उसने शुएब से पति की हत्या कर उससे शादी करने की बात की। खुद पहले से शादीशुदा शुएब भी जीबा के प्यार में अंधा हो गया। उसने अपने जानकार के जरिये गाजियाबाद के सुपारी किलर से संपर्क किया। इसके बाद खुद ही छह लाख का इंतजाम कर वारदात को अंजाम दिलवा दिया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व जीबा के बताने पर शुएब ने कई माह रैकी की। हमेशा लोगों की भीड़ से सटे रहने वाले दरियागंज में जीबा के पति मोइनुद्दीन की हत्या के पांच प्रयास किए गए। लेकिन विनीत कामयाब नहीं हो पाया। 
Delhi wife murdered husband with help of lover Supari killer had attempted to kill Moinuddin five times, succeeded in the sixth time
मृतक मोइनुद्दीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बाद में छठी बार में शुएब के साथ मिलकर विनीत ने मोइनुद्दीन की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में शुएब ने बताया कि उसका परिवार मेरठ में रहता है। चार साल पहले इसकी शादी हुई थी। उसके यहां एक बच्चा भी है। शुएब का हेल्थ सप्लीमेंट का कारोबार है। 

Delhi wife murdered husband with help of lover Supari killer had attempted to kill Moinuddin five times, succeeded in the sixth time
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले जब उसकी जीबा से फेसबुक पर बात हुई तो वह उस पर लट्टू हो गया। दिल्ली आकर वह उससे मिला। जीबा ने बातचीत के बाद ही उससे शादी का प्रस्ताव रख दिया। जीबा ने बताया कि वह जल्द से जल्द पति से छुटकारा चाहती है, पति की हत्या के बाद वह तुरंत उससे निकाह कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi wife murdered husband with help of lover Supari killer had attempted to kill Moinuddin five times, succeeded in the sixth time
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मोइनुद्दीन की हत्या की योजना बनाई गई। रैकी करने के बाद विनीत को दिल्ली बुलाया गया। विनीत ने एक-दो दिन के अंतराल में पांच बार मोइनुद्दीन की हत्या का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
Delhi wife murdered husband with help of lover Supari killer had attempted to kill Moinuddin five times, succeeded in the sixth time
दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विनीत ने शुएब से कहा कि उसने एक अन्य सहयोगी की जरूरत पड़ेगी, जो बाइक पर सवार हो। उधर जीबा के दबाव के आगे शुएब खुद ही हत्या में शामिल होने के लिए तैयार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed