फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी ऐसी खौफनाक मौत, परिवार हुआ तबाह

Mon, 21 Oct 2019 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 21 Oct 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
delhi wife killed husband with help of lover by throwing from 4th floor arrested after 24 hours
तस्वीर में आरोपी पत्नी और प्रेमी बाएं से दाएं और इनसेट में मृतक पति - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एक महिला ने साजिश रचकर प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति को एक निर्माणाधीन मकान की साइट की चौथी मंजिल पर ले जाकर पहले शराब पिलाई। इसके बाद बड़ी ही बेरहमी से दोनों ने मिलकर पति को ऐसी मौत दी जिसे सुनकर भी रूह कांप जाए। आगे पढ़िए पूरी खबर और जानिए कैसे क्या हुआ...
delhi wife killed husband with help of lover by throwing from 4th floor arrested after 24 hours
आरोपी पत्नी और मृतक पति - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि दोनों आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद पति को 45 फीट ऊंची छत से लिफ्ट की शॉफ्ट में फेंक दिया। पटेल नगर इलाके में हुई वारदात को स्थानीय पुलिस ने स्पेशल स्टाफ की मदद से महज 24 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक दयाराम (42) की पत्नी अनीता (30) और उसके प्रेमी अर्जुन मंडल (32) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दयाराम का मोबाइल, खून से सनी चप्पल व कपड़े और दोनों आरोपियों के मोबाइल बरामद कर लिए हैं। अनीता ने खुलासा किया है कि उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

delhi wife killed husband with help of lover by throwing from 4th floor arrested after 24 hours
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि 17 अक्तूबर को ईस्ट पटेल नगर के एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव लिफ्ट की शॉफ्ट में मिला था। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से एक टिफन बॉक्स, मफलर और मोबाइल की एक बैट्री बरामद हुई। मकान की छत से शराब की बोतल, गिलास और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi wife killed husband with help of lover by throwing from 4th floor arrested after 24 hours
मृतक पति दयाराम(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पटेल नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। स्थानीय पुलिस के अलावा एसीपी नरेश कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार और एसआई संदीप गोधारा की टीम ने जांच शुरू की। मृतक के एक बैग से पुलिस को एक पर्ची बरामद हुई, जिसमें तीन मोबाइल नंबर मिले। एक नंबर पर कॉल कर छेनू नामक शख्स को साइट पर बुलाकर मृतक की पहचान करवाई गई।

विज्ञापन
delhi wife killed husband with help of lover by throwing from 4th floor arrested after 24 hours
आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

मृतक की पहचान आनंद पर्वत निवासी दयाराम के रूप में हुई। दयाराम राज मिस्त्री था, जबकि उसकी पत्नी अनीता घरों में सफाई का काम करती थी। पुलिस ने अनीता से पूछताछ की, तो पुलिस को कुछ संदेह हुआ। पूछताछ करने पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अनीता के अर्जुन मंडल नामक युवक से पिछले करीब तीन साल से अवैध संबंध हैं। दोनों पिछले कई महीनों से दयाराम की हत्या की साजिश रच रहे थे। 16 अक्तूबर की शाम को अनीता व अर्जुन ने साइट पर बुलाकर दयाराम की हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों वहां से अपने-अपने घर चले गए। पुलिस ने अनीता से पूछताछ के बाद आरोपी अर्जुन मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed