{"_id":"5dacfa8f8ebc3e01794205ff","slug":"daughter-of-cm-kejriwal-on-the-path-of-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की आईआईटियन बेटी ने ली पांच माह की छुट्टी, इस खास अंदाज में कर रहीं चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की आईआईटियन बेटी ने ली पांच माह की छुट्टी, इस खास अंदाज में कर रहीं चुनाव प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हर्षिता केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
12वीं में करीब 96 फीसदी अंक और आईआईटी जेईई में बेहतर प्रदर्शन कर चौंकाने वाली 23 वर्षीय हर्षिता अपने मुख्यमंत्री पिता अरविंद केजरीवाल की राह पर हैं। गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हर्षिता ने छुट्टी ले कर अपने पिता के नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली है।
2 of 6
हर्षिता केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षिता बीते करीब दो हफ्ते से इस विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों में प्रतिदिन दो नुक्कड़ सभाओं (जनसंवाद) के जरिये मतदाताओं से सरकार के कामकाज का फीडबैक ले रही हैं। उनकी योजना विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक इस विधानसभा में डटे रहने की है। बहरहाल यह साफ नहीं है कि हर्षिता भविष्य में राजनीति की राह पकड़ेंगी या उनका मकसद फिलहाल सिर्फ अपने सीएम पिता को चुनाव जिताना है।
3 of 6
हर्षिता केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दो हफ्ते से इस विधानसभा क्षेत्र की खाक छान रही हर्षिता अब तक करीब दो दर्जन नुक्कड़ सभाएं कर चुकी हैं। सोमवार से शुक्रवार तक वह प्रतिदिन दो तो शनिवार और रविवार को प्रतिदिन तीन-तीन नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं। शनिवार देर रात गोल मार्केट के सेक्टर 2 स्थित 9 ब्लॉक के पार्क में हर्षिता ने कहा कि उन्होंने पांच महीने की छुट्टी ले कर आम आदमी पार्टी की मदद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हर्षिता केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अनूठी प्रचार शैली
सीएम की बेटी के चुनाव प्रचार में कोई बड़ा तामझाम नहीं है। वह कॉलनियों के अंदर बने छोटे-छोटे पार्क में मतदाताओं के छोटे-छोटे समूह को संबोधित करती हैं। इस दौरान दूसरे दलों पर आरोप लगाने के बदले केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां गिनाने पर ध्यान देती हैं। नुक्कड़ सभा से पहले आप के वॉलंटियर संबंधित कॉलनी केएक-एक घर में दस्तक दे कर कार्यक्रम की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हर्षिता केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान हर्षिता का मुख्य फोकस युवा और महिलाएं होती हैं। युवाओं को मुफ्त कोचिंग तो बुजुर्ग महिलाओं को सरकार की तीर्थ योजना की जानकारी देती हैं। संबोधन की शुरुआत भाजपा के पांच, कांग्रेस के दस और आप के साढ़े चार साल की तुलना से होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।