{"_id":"6a92f033c3cd8c4e6d0477cd","slug":"run-held-for-the-drug-free-india-campaign-pledge-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-437-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशा मुक्त भारत अभियान संकल्प के लिए हुई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशा मुक्त भारत अभियान संकल्प के लिए हुई दौड़
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने भागता भारत एनजीओ के सहयोग से वेलकम स्थित मिल्खा सिंह मिनी स्टेडियम में दौड़ का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य तंदुरुस्ती, खेल और नशा मुक्त भारत के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस दौड़ में खिलाड़ियों, नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एके सिंगला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं दौड़ में भाग लेकर सभी को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। दिल्ली पुलिस के नशा मुक्त भारत अभियान को समर्पित गायक मयंक शर्मा के गीत का भी विमोचन हुआ। उपस्थित लोगों ने नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। संवाद