राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। शनिवार सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों को उम्मीद थी कि इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बूंदाबांदी गर्म तवे पर छीटों की तरह ही साबित हुई। थोड़ी ही देर बाद सूरज ने फिर अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए और दिन चढ़ते-चढ़ते गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
आज का मौसम: गर्म तवे पर छींटों सी बूंदाबांदी, दिल्लीवालों को नहीं मिली बारिश से राहत; पांच दिन तक लू का अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 23 May 2026 09:12 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक दिल्लीवासियों को गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। 24 से 29 मई के बीच अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन