फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: देर रात दिल्ली-एनसीआर में हुई जोरदार बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 13 Sep 2022 06:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 06:19 AM IST
विज्ञापन
delhi weather forecast this week people get relief from heat chance of rain on wednesday
देर रात हुई जोरदार बारिश - फोटो : ani

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात जोरदार बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही इस पूरे सप्ताह हल्की बारिश व तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस कारण 17 व 18 सितंबर तक तापमान सात डिग्री तक लुढ़क जाएगा। तापमान में कमी का सिलसिला बुधवार से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। 




 

delhi weather forecast this week people get relief from heat chance of rain on wednesday
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तेज धूप निकली। इस कारण से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार पूर्वा हवा भी चली लेकिन ज्यादा असर देखने को नहीं मिला और उमस ने काफी परेशान किया। 

delhi weather forecast this week people get relief from heat chance of rain on wednesday
गर्मी से सभी हो रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। 14 सितंबर को हल्की बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। जबकि 15 सितंबर को हवा के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है। इस कारण से तापमान लुढ़क कर 32 डिग्री तक आ पहुंचेगा। 17 सितंबर से बारिश कम होनी शुरू हो जाएगी। हालांकि तापमान 18 सितंबर तक 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi weather forecast this week people get relief from heat chance of rain on wednesday
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
पूर्वानुमान: बादल छाए रहेंगे व हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
अधिकतम तापमान: 37.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 27.4 डिग्री सेल्सियस
13 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 29 मिनट
14 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 05 मिनट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed