{"_id":"630cc3861fbef37db66e225e","slug":"rained-in-elhi-ncr-on-monday-evening-people-got-relief-from-the-heat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, शाम को पड़ी राहत की बूदें; कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, शाम को पड़ी राहत की बूदें; कई जगह लगा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के लगातार उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार शाम को बारिश होने से लोगों को राहत का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानूमान जता दिया था कि कि सोमवार को मौसम के करवट लेने के साथ बुधवार तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। अब 30 ओर 31 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान है। उसके बाद तामपान चढ़ने लगेगा। बुधवार के बाद पूरे सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है।
2 of 5
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों की मिली गर्मी से राहत
- फोटो : amar ujala
दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चला। लेकिन अचानक शाम को हुए मौसम में बदलाव ने लोगों का मन खुश कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की असक्रियता की वजह से अगस्त में वर्षा कम रिकॉर्ड हुई है। महीना का अंत करीब आ गया है और अभी तक करीब 80 फीसदी की कम बारिश हुई है। आमतौर पर अगस्त में 247 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, अभी तक करीब 40 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
3 of 5
दिल्ली में लगा जाम
- फोटो : amar ujala
ऑफिस की छुट्टी के वक्त हुई बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह जाम लगने की समस्या देखी गई। सड़कों पर गाड़ियों को रेंगने पर मजबूर होना पड़ा। खास तौर पर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले डीएनडी पर लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली में छाए काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर चली तेज हवा के कारण गर्मी का एहसास कम हुआ। दोपहर बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला। एक बार लगा कि तेज बारिश होगी। लेकिन हवा के कारण बादल उड़ गए। उसके बाद शाम को भी मौसम सुहावना बना रहा। रात होते होते हल्की बारिश हुई। सोमवार को सबसे अधिक तापमान नजफगढ़ मौसम केंद्र पर 37.6 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि पीतमपुरा में 37.2 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। अब 31 अगस्त के बाद पूरे सप्ताह तापमान 36 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
आसमान में छाए काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
कल का तापमान
अधिकतम तापमान- 35.9न्यूनतम तापमान- 26.930 अगस्त को सूर्यास्त- शाम 6:4531 अगस्त को सूर्योदय सुबह 5:59पूर्वानुमान-बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश का अनुमान।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।