फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसाः राहत कैंप में साहिबा ने दिया बच्चे को जन्म, बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

Fri, 06 Mar 2020 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Mar 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence: Sahiba gave birth to child in relief camp
ईदगाह में लगाए गए कैंप में पढ़ते बच्चे - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली हिंसा ने कई लोगों के जीवन से रंग ही छीन लिया है। हिंसा के दौरान जिन लोगों के घर तबाह हुए थे, वे राहत कैंप में रहने को मजबूर हैं। इन्हीं राहत कैंप में साहिबा भी रहती है, जिसने शुक्रवार को एक बच्चे को जन्म दिया। 


 

Delhi violence: Sahiba gave birth to child in relief camp
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला

साहिबा हिंसा के दिन की कहानी को याद करते हुए बताती है कि उस दिन उपद्रवियों ने हमारे घर को तहस-नहस कर दिया था। रहने का कोई ठिकाना नहीं बचा। मजबूरन राहत शिविर में शरण लेनी पड़ी। साहिबा के पति ने बताया कि वह वैशाली में एक निजी कंपनी में करता है। दहशत की वजह से वह दफ्तर भी नहीं जा रहा है। 

Delhi violence: Sahiba gave birth to child in relief camp
ईदगाह राहत शिविर - फोटो : Amar Ujala

बारिश ने बढ़ाई शिविर में रहने वालों की परेशानी 
हिंसा प्रभावित लोगों के लिए मुस्तफाबाद ईदगाह में राहत शिविर तो बनाए गए थे, लेकिन यहां रह रहे लोगों की परेशानी बारिश के कारण बढ़ गई है। जमीन पर बिछाए गए उनके गद्दे गीले हो गए हैं। इस कारण उनके लिए सो पाना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण भी उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi violence: Sahiba gave birth to child in relief camp
ईदगाह राहत शिविर - फोटो : Amar Ujala

मुस्तफाबाद की ईदगाह में शिविर में करीब 1500 पीड़ित रह रहे हैं। यहां पुरुषों व महिलाओं के रहने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कैंप में सुविधा तो मिल रही है, लेकिन रात में सोने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण गद्दे गीले हो जाते हैं। उधर, वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की समस्या को देखते हुए लकड़ी के करीब 300 तख्ते मंगाए गए हैं। इन्हें गद्दे के नीचे लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों की संख्या को देखते हुए लकड़ी की तख्तों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
Delhi violence: Sahiba gave birth to child in relief camp
ईदगाह में लोगों ने की नमाज अदा - फोटो : अमर उजाला

उधर, कैंप में रह रहे लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए मास्क भी बांटे जा रहे हैं। वक्फ बोर्ड के सदस्यों का कहना है कि शुरुआती तौर पर करीब दो हजार मास्क बांटे गए हैं। साथ ही, वक्फ के कर्मचारियों को भी मास्क लगाकर काम करने की हिदायत दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed