फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली बवाल: तुर्कमान गेट की मस्जिद में ब्लास्ट से पहले गया था आरोपी आतंकी उमर; 5000 से अधिक जवान तैनात

Thu, 08 Jan 2026 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Jan 2026 10:17 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल हो गया।  फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अमले और पुलिसकर्मियों पर बेकाबू भीड़ ने पथराव किया। इस पर पुलिस का लाठीचार्ज कर दिया। जानकारी सामने आई है कि लाल किला ब्लास्ट का आरोपी आतंकी उमर वारदात से पहले इसी इलाके में देखा गया था।

विज्ञापन
Delhi Turkman Gate area terrorist Umar had gone to mosque at Turkman Gate before Red Fort blast
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई
राजधानी के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद इन दिनों सुर्खियों में है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने इस मस्जिद से सटे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। इस कारण वहां तनावपूर्ण हालात बने हुए और वहां बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। इस मस्जिद से लाल किले बम धमाके में शामिल आतंकी डॉक्टर का कनेक्शन भी निकलकर सामने आया है। 


दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लाल किला ब्लास्ट का आरोपी आतंकी उमर वारदात से पहले इसी इलाके में देखा गया था। अवैध निर्माण पर हुई कार्रवाई मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने वाले सेव इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रीत सिरोही ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई। ऐसे में पत्थरबाजी की घटना हुई है।
Trending Videos
Delhi Turkman Gate area terrorist Umar had gone to mosque at Turkman Gate before Red Fort blast
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, बवाल के बाद आंसू गैस के गोले दागता पुलिसकर्मी - फोटो : पीटीआई
मस्जिद के पास अवैध कब्जा ध्वस्त पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा भड़क गई। फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अमले और पुलिसकर्मियों पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 25 अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Delhi Turkman Gate area terrorist Umar had gone to mosque at Turkman Gate before Red Fort blast
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा - फोटो : एएनआई
पुलिस ने बुधवार सुबह चांदनी महल थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तनाव के मद्देनजर इलाके में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में काशिफ, मो. कैफ, मो. अरीब, अदनान व समीर शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Turkman Gate area terrorist Umar had gone to mosque at Turkman Gate before Red Fort blast
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा - फोटो : एएनआई
सीसीटीवी कैमरों से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में भीड़ जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। जोन के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया, हाईकोर्ट के आदेश पर पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट क्षेत्र में मंगलवार देर रात अभियान चलाकर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास करीब 36 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। 

 
विज्ञापन
Delhi Turkman Gate area terrorist Umar had gone to mosque at Turkman Gate before Red Fort blast
दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद बिखरे पत्थर - फोटो : पीटीआई
इस दौरान एमसीडी की भूमि पर बने अवैध बैंक्वेट हॉल, एक डिस्पेंसरी व सामुदायिक भवन को ध्वस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट ने इसे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण घोषित किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed