दक्षिण-पूर्व जिले के निजामुद्दीन इलाके में जिस दरगाह शरीफ पत्ते वाली की दीवार गिरकर सात लोगों की हुई मौत मामले में पुलिस को जमीन के मालिक की तलाश है। घटना को चार दिन हो गए, मगर पुलिस को सोमवार शाम तक ये पता नहीं लगा है कि दरगाह की जमीन पर किसका कब्जा था। जमीन के मालिक का पता लगने के बाद ही पुलिस उस पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। सभी एजेंसियों अपनी जमीन होने की बात से इंकार कर रही हैं। दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती पांच वर्षीय बच्चे आर्यन व घायल हुई मल्कागंज निवासी महिला राजनी को अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी गई है। चार घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
किसकी है दरगाह शरीफ पत्ते वाली: 15 अगस्त को हुई थी सात लोगों की मौत, पुलिस को नहीं मिल रहा जमीन का मालिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:51 PM IST
सार
निजामुद्दीन इलाके में हुमांयू टॉम के पास स्थिति पत्ते वाली दरगाह की 15 अगस्त को दीवार गिर गई थी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन