फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली मेट्रो के फिर से चलने का यात्रियों को इंतजार, तीन महीने से बंद हैं सेवाएं

Tue, 23 Jun 2020 11:25 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 23 Jun 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi people eagerly awaits for green signal to resume metro services in city DMRC tweets awareness
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन महीने से बंद दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोबारा शुरू होने का यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है। लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद बस, ऑटो और टैक्सी सहित तमाम परिवहन सेवाएं शुरू कर दी गईं, लेकिन मेट्रो नहीं चली। डीएमआरसी के साथ साथ दिल्ली व आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग भी मेट्रो के संचालन का इंतजार कर रहे हैं।


 
Delhi people eagerly awaits for green signal to resume metro services in city DMRC tweets awareness
दिल्ली मेट्रो की तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला
22 मार्च से मेट्रो का परिचालन बंद है। लॉकडाउन से पहले रोज 30 लाख से अधिक यात्री मेट्रो में सफर कर रहे थे। मेट्रो की सेवाएं बंद होने से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को रोज करोड़ों का नुकसान हो रहा है, वहीं दिल्ली वासियों की जिंदगी की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई है।

 
Delhi people eagerly awaits for green signal to resume metro services in city DMRC tweets awareness
दिल्ली मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर किए जा रहे सवालों के जवाब में डीएमआरसी की ओर से बार-बार यही जवाब दिया जा रहा है कि फिलहाल मेट्रो के परिचालन की अनुमति नहीं दी गई है, जैसे ही हरी झंडी मिलती है लोगों को पहले की तरह सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi people eagerly awaits for green signal to resume metro services in city DMRC tweets awareness
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
यूं तो डीएमआरसी ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, फिर भी आदेश के मुताबिक संक्रमण से बचाव के लिए कोई कमी न रहे, इसके लिए औपचारिक घोषणा के बाद ही लोगों को मेट्रो में सफर करने का मौका मिल सकेगा।

 
विज्ञापन
Delhi people eagerly awaits for green signal to resume metro services in city DMRC tweets awareness
मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि कोरोना के इस संकट काल में दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भले ही बंद हों, लेकिन डीएमआरसी अपने यात्रियों और अन्य लोगों को सजग करने का काम लगातार कर रही है। बेहद रचनात्मक अंदाज में डीएमआरसी ने एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा है "बार बार हां, बोलो यार हां, सुरक्षित रहना हो, तो अच्छे स्वास्थ्य को बोलो हां।" एक अन्य ट्वीट में डीएमआरसी ने लिखा था "ओ मेरे सोना रे, सोना रे, सोना रे...याद अगर दोस्त की आए, वीडियो कॉल ही करना रे।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed