{"_id":"5df5ae368ebc3e87a5119ae3","slug":"delhi-ncr-weather-updates-pollution-decreases-for-two-continous-days-temperature","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन घटा दिल्ली एनसीआर का वायु प्रदूषण, फिर खराब होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन घटा दिल्ली एनसीआर का वायु प्रदूषण, फिर खराब होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ी ठंड
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अचानक हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर का वायु प्रदूषण शनिवार को लगातार दूसरे दिन कम रहा। हवाओं की गति धीमी होने के बावजूद शनिवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता औसत दर्जे की रही।
2 of 5
दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब होगी। सोमवार को हवा दोबारा बेहद खराब स्तर पर पहुंच जाएगी। सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 रहा, जबकि गाजियाबाद का सूचकांक 179 था।
3 of 5
दिल्ली में बारिश के बाद घटा प्रदूषण
- फोटो : ani
नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गुरुग्राम का सूचकांक 171, 123 व 108 रहा। दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों का सूचकांक औसत दर्जे पर था। सफर का कहना है कि हवाओं की गति शनिवार को भी 5-7 किमी प्रतिघंटे के बीच रही। इससे प्रदूषण के स्तर में अपेक्षित कमी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ठंड से कांपती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
अगर हवा तेज होती तो प्रदूषण संतोषजनक स्तर पर पहुंच सकता था। दूसरी तरफ सीपीसीबी का अनुमान है कि 17 दिसंबर तक हवा की गुणवत्ता में रोज खराबी आएगी। औसत दर्जे से यह एक बार फिर बेहद खराब स्तर पर पहुंच सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली एनसीआर में आग सेंकते लोग
- फोटो : pti
वहीं मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली एनसीआर का आधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।