फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में शाम होते ही झमाझम बरसे बादल, मौसम हुआ खुशनुमा

Wed, 24 Jul 2019 06:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 24 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
delhi ncr weather update rain likely to happen today clouds and wind give relief from scorching heat
दिल्ली एनसीआर में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही हल्की हवाओं और बादलों ने मौसम खुशनुमा बना दिया था, लेकिन शाम होते ही तेज हवाओं के साथ पेड़-पौधे भी झूमने लगे और देखते ही देखते सुबह से लुका-छिपी करते बदरा भी झमाझम बरसने लगे। मंगलवार की तेज धूप और गर्मी के बाद आज सुबह से बादल छाए हुए थे। शाम की तेज बारिश ने पिछले दो-तीन दिनों के उमस को पलक झपकते ही मिट्टी की सोंधी खुशबू में बदल दिया।

delhi ncr weather update rain likely to happen today clouds and wind give relief from scorching heat
दिल्ली एनसीआर में छाए बादल - फोटो : पीटीआई

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद बारिश की संभावना है। बादल और हवाओं की वजह से दिनभर लोगों को उमस व गर्मी से राहत रहेगी।

delhi ncr weather update rain likely to happen today clouds and wind give relief from scorching heat

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार यानी आज के बाद से तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 28 से 30 डिग्री के बीच बना रहेगा। 28 जुलाई के बाद तापमान 32 डिग्री के पार जाने की संभावना है। यानी, पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr weather update rain likely to happen today clouds and wind give relief from scorching heat
सुहाने मौसम में घूमते लोग - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी
पिछले 36 घंटों में मौसमी गतिविधियों से जोरों पर आये मानसूनी सिस्टम केचलते प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों केदौरान झझमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछेक इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में बादलों केछाये रहने केसाथ वायुमंडल में अधिकत आर्द्रता स्तर 85 से 90 प्रतिशत के आसपास बरकरार है। ऐसे में कई स्थानों पर गरज चमक केसाथ बारिश तेज बौछारें पड़सकती हैं, जबकि कुछेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
delhi ncr weather update rain likely to happen today clouds and wind give relief from scorching heat

इन सबके बीच प्रदेश में कई स्थानों पर उमस ने बेहाल किया तो बादलों की आवाजाही जारी रही। पूर्वी उप्र समेत अन्य इलाकों में तेज बारिश ने तर बतर किया। मंगलवार को सुबह से शाम तक बांदा में 51 मिमी., बहराइच में 49.4, गोरखपुर में 12.6, उरई में 17, बलिया में 18, चुर्क में 22.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। प्रदेश भर मे जारी चिपचिपी उमस भरी गर्मी के बीच कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस अधिक  दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed