दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने करवट ली तो पांच दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली जो शुक्रवार को भी बरकरार है। आज भले ही धूप है लेकिन बीते कुछ दिनों की प्रचंड गर्मी से कुछ हद तक राहत है। शाम करीब चार बजे नई दिल्ली के वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के रीजनल हेड डॉ. कुलदीप ने जानकारी दी कि दिल्ली में दो-तीन घंटे में हल्की बारिश होगी और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश, चलीं तेज हवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान
29 मई : 50-60 किमी प्रतिघंटा की चाल से चलेंगी हवाएं। हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
30 मई : 50-60 किमी प्रतिघंटा की चाल से चलेंगी हवाएं। आसमान में रहेंगे हल्के बादल और हल्की बारिश की उम्मीद। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
31 मई : 30-40 किमी प्रति घंटा की चाल से चलेंगी हवाएं। हल्के बादल रहेंगे और हल्की बारिश की उम्मीद। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
गुरुवार को कैसा रहा मौसम
गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली पहुंची पुरवा हवाओं और देर शाम हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में करीब 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पूरा दिल्ली-एनसीआर लू के थपेड़ों से बचा रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज हवाओं व हल्की बारिश के बीच अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 31 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक खिसक सकता है।
आसमान में हल्के बादलों के बीच चल रही पुरवा हवाओं ने सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में असर दिखाया। तेज हवाओं ने तपिश को कमजोर किया। दिनभर आसमान में छाए बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इससे दिल्ली के किसी भी इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। हालांकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार को 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली के सबसे गरम पालम इलाके का तापमान भी 47.2 से लुढ़ककर 41.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में गिरावट का दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बीच आंधी के साथ हल्की बारिश भी होती रहेगी। हवाएं 50 किमी प्रति घंटा से ऊपर की चाल चलेंगी। बादल भी छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को पुरवा हवाओं के असर से हीट वेव की स्थिति खत्म हो गई है। दिल्ली का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।