दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा है। कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई थी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा भी कम हो गया है। वहीं दिल्ली की हवा बेहद खराब से लेकर खराब श्रेणी के बीच बनी हुई है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई आज सुबह 200-400 के बीच बना हुआ है।
2 of 5
delhi winter
- फोटो : एएनआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक में 74 अंकों की गिरावट के साथ 284 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 358 रहा था। वहीं, मंगलवार को 389, सोमवार को 400, रविवार को 389, शनिवार को 404, शुक्रवार को 348, बुधवार को 373, मंगलवार को 367, सोमवार को 318 और पिछले बुधवार को 400 से अधिक के आंकड़े के साथ हवा का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया था।
3 of 5
दिल्ली में छाई धुंध
- फोटो : एएनआई
सफर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलने की घटनाओं में अधिक कमी पाई जा रही है। यही वजह है कि पिछले सप्ताह से पराली जलने की वृद्धि दर 10 फीसदी से भी कम है। इस कड़ी में बृहस्पितवार को पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली की वजह से प्रदूषण के स्तर में इसकी हिस्सेदारी एक फीसदी रही, जबकि एक दिन पहले 119 घटनाओं के साथ यह दो फीसदी रही थी। अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा अक्तूबर में 42 फीसदी पराली जलाने की घटनाओं के साथ है।
4 of 5
दिल्ली की सर्दी
- फोटो : एएनआई
पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्वों पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में भी कमी आई है। पीएम 10 का स्तर 266 और पीएम 2.5 का स्तर 122 दर्ज किया गया है। इससे एक दिन पहले पीएम 10 का स्तर 347 व पीएम 2.5 का स्तर 193 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज श्किया गया था। वहीं, मंगलवार को पीएम 10 का स्तर 341 और पीएम 2.5 का स्तर 207 रहा था।
5 of 5
दिल्ली में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
सफर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस वजह से प्रदूषण के कणों में छंटने में मदद मिली है। वहीं, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना की बनी हुई है। इस वजह से हवा का स्तर खराब श्रेणी के निचले स्तर पर भी पहुंच सकता है। गौरतलब है कि राजधानी में बेहद साफ हवा गत 6 अक्तूबर और 17 नवंबर को दर्ज की गई थी।