फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूप, लू और उमस का ट्रिपल अटैक: दिल्ली में 50°C महसूस हुई गर्मी, IMD ने बताई बारिश की दो तारीखें; अलर्ट जारी

Sun, 28 Jun 2026 06:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Jun 2026 06:44 PM IST
सार

दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा।

विज्ञापन
Delhi-NCR weather news in hindi heat and humidity
दिल्ली में गर्मी से आदमी से लेकर जानवर तक परेशान - फोटो : PTI

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली में असल तापमान के मुकाबले गर्मी अधिक महसूस की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हीट इंडेक्स यानी 'महसूस होने वाला तापमान' 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 



Trending Videos
Delhi-NCR weather news in hindi heat and humidity
गर्मी से परेशान लोग - फोटो : PTI

रविवार को चली इस माह की पहली लू
ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई। धूप के चलते दिन में 11 बजे के बाद से ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होने लगा। दोपहर एक-दो बजे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। हालांकि, बाद में कुछ स्थानों पर हल्के बादलों की आवाजाही हुई। इसके बावजूद मौसम गर्म बना रहा। इसके अलावा, रविवार के दिन इस महीने की पहली लू चली।

Delhi-NCR weather news in hindi heat and humidity
धूप से बचने के लिए पुल के नीचे खड़े लोग - फोटो : PTI

मानसूम अभी काफी दूर
दिन के साथ-साथ दिल्ली में रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। यह इस महीने की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 27 जून 30.8, 11 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था। इस महीने में सिर्फ तीन दिन ही ऐसे रहे हैं, जब न्यूनतम तापमान 30 या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 27 जून मानसून आगमन की आधिकारिक तिथि है। इसके बावजूद दिल्ली और आसपास के इलाके से मानसून अभी काफी दूर है। इसका असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। मानसून आगमन के दिन 16 साल में दिल्ली का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-NCR weather news in hindi heat and humidity
दिल्ली में गर्मी से परेशान दोपहिया वाहन चालक - फोटो : PTI

अमूमन 40 डिग्री से कम रहता है पारा
मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 27 जून है। मानसून की गतिविधियां आसपास होने के चलते आमतौर पर इस समय तक तापमान 40 डिग्री के नीचे आ जाता है। मौसम विभाग के 16 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2026 से पहले केवल साल 2019 में ही 27 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर था।

विज्ञापन
Delhi-NCR weather news in hindi heat and humidity
धूप से बचने का प्रयास करता युवा - फोटो : PTI

2 जुलाई को नया पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक
दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 2 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर देर रात या फिर 30 जून की सुबह देखने को मिल सकता है। इन दिनों आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed