फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद ठिठुरी दिल्ली, 12 जनवरी से और लुढ़केगा पारा

Thu, 09 Jan 2020 11:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Jan 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
delhi ncr north india mercury dips after snowfall rain temperature likely to dip more after 12 jan
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। हरियाणा में पिछले तीन दिनों से जारी बूंदाबांदी और बारिश के चलते दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली बुधवार को दिनभर घने बादलों के बीच भीगी-भीगी रही। रिमझिम फुहारों ने पूरे दिन लोगों को भिगोया। दिनभर में करीब 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

delhi ncr north india mercury dips after snowfall rain temperature likely to dip more after 12 jan
- फोटो : अमर उजाला

अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को भी बारिश होगी। वहीं, तापमान कमोवेश स्थिर रहेगा। इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा, जबकि सब्जियों में नुकसान का अंदेशा है। 12 जनवरी से शीतलहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार तड़के सेे रिमझिम फुहारें पड़ने लगी थीं। घने बादल छाए रहे।

delhi ncr north india mercury dips after snowfall rain temperature likely to dip more after 12 jan
- फोटो : अमर उजाला

दिन चढ़ने के साथ बूंदाबांदी जारी रही। देर शाम तक यह सिलसिला चला। पूरे दिन में 10.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, इससे पहले सुबह आठ बजे तक 6 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे दिन सूरज नहीं निकला। इससे दिन के तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर 12.5 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr north india mercury dips after snowfall rain temperature likely to dip more after 12 jan
delhi winter - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश होने पर न्यूनतम तापमान गिरेगा। इसके एक बार फिर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

विज्ञापन
delhi ncr north india mercury dips after snowfall rain temperature likely to dip more after 12 jan
- फोटो : अमर उजाला

12 जनवरी के बाद से फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है। इधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुधवार को भारी हिमपात हुआ। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश ने दिन का पारा और गिरा दिया। हिमाचल प्रदेश के केलांग में पारा -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तराखंड में बर्फबारी से 300 गांवों पूरी तरह ढंक चुके हैं। केदारनाथ में सात फुट तक बर्फ जमी है। कश्मीर के कठुआ में बर्फबारी से मकान गिरने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed