फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस चैंबर बनी दिल्ली: प्रदूषण से आंखों में जलन, AQI पहुंचा 349 के पार; कई इलाकों में बिगड़े हालात

Wed, 23 Oct 2024 08:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 08:29 AM IST
सार

Delhi AQI Today: एक बार फिर राजधानी दिल्ली में प्रूदषण का स्तर बढ़ने लगा है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई बेहद खराब है। जिसकी वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदूषण की वजह से गले में खराश, खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन
Delhi NCR AQI Update Today Air Quality Index reached  349 news in Hindi
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

Delhi NCR Air Pollution news: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को प्रदूषण का स्तर बेहद खराब दर्ज हुआ है। दिवाली से पहले है दिल्ली गैस चेंबर बनने की तरफ बढ़ रही है। हवा में धूल के कण और जहरीली गैसों की मात्रा भी बढ़ गई है। राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' स्तर पर पहुंच गई है। सफर इंडिया के अनुसार एक्यूआई 349 पर पहुंच गया है। दिल्ली के स्थानीय लोगों ने कहा कि दिवाली से पहले इतना प्रदूषण है। लोग परेशान हैं और सरकार को कुछ उपाय करने चाहिए।

Delhi NCR AQI Update Today Air Quality Index reached  349 news in Hindi
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना
बीते मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई सोनीपत के बाद देश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। देश के 252 केंद्रों में मंगलवार को सोनीपत, दिल्ली, जींद और श्री गंगानगर में एक्यूआई बेहद खराब रहा। समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पानी का छिड़काव सहित दूसरे उपाये तेज करने का निर्देश दिया है। साथ ही सड़कों पर वाहन कम करने के लिए पर्यावरण मंत्री ने डीटीसी और मैट्रो को फ्रीक्वेंसी और फेरे बढ़ाने के निर्देश दिया है। आदेश के बाद डीटीसी ने फ्रीक्वेंसी बढ़ाई है। वहीं मेट्रो ने 40 फेरे बढ़ा दिए हैं। साथ ही मेट्रो को आगे और ज्यादा फेरे बढ़ाने के लिए कहा गया है। वहीं सड़कों से निजी परिवहन को कम करने के लिए वाहन पार्किंग शुल्क में वृद्धि को लेकर संबंधित विभाग को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर जाने से बचने की दी सलाह दी है।

Delhi NCR AQI Update Today Air Quality Index reached  349 news in Hindi
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe Stock

कई इलाकों में खतरनाक हुआ प्रदूषण स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में देर शाम आनंद विहार सहित कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया। शाम सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 414 दर्ज किया गया। वहीं जहांगीरपुरी में एक्यूआई 384, नरेला में एक्यूआई 333, मुंडका का एक्यूआई 383 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR AQI Update Today Air Quality Index reached  349 news in Hindi
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : Freepik

बैठक में दिए सख्त निर्देश
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदूषण से निपटने के लिए सभी जरूरी उपाय करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएक्यूएम के आदेश पर दिल्ली में ग्रेप-2 लागू कर दिया गया है। बैठक के बाद मंत्री ने हॉटस्पॉट पर सघन निगरानी, डस्ट सप्रेसेंट मिलाकर हॉट स्पॉट पर पानी के छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।
 

विज्ञापन
Delhi NCR AQI Update Today Air Quality Index reached  349 news in Hindi
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : istock

कंस्ट्रक्शन साइट को निर्देश
दिल्ली में सड़कों की सफाई के लिए एमसीडी के 6200 सफाई कर्मचारी को लगाया जाएगा। साथ ही यातायात के सुचारू प्रवाह और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 1800 ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। सभी सरकारी विभागों, प्राइवेट एजेंसी, कंस्ट्रक्शन साइट को निर्देश दिया गया है। रात की ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को हीटर उपलब्ध करवाएं। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन मेट्रो और सीएनजी, इलेक्ट्रिक बस सेवा की फ्रीक्वेंसी बढाई जाएंगी। पीडब्ल्यूडी को आदेश दिया है कि वे मोबाइल एंटी स्मॉग गन की तैनाती निर्माण कार्य स्थलों तथा धूल वाले स्थलों पर भी करें। हॉट स्पॉट पर कोऑर्डिनेशन टीम को प्रतिदिन दौरा करने का निर्देश दिया गया है। एंटी डस्ट टीम को प्रतिदिन कम से कम दो सी एंड डी साइट का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed