फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR Pollution: दिवाली पर हवा हुई 'बहुत खराब', AQI 400 के पार; छह दिन दिल्ली में ऐसे रहेंगे हालात

Thu, 31 Oct 2024 08:32 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 08:32 AM IST
सार

AQI Delhi-NCR Today: दिल्ली समेत एनसीआर में प्रदूषण दिनों दिन बढ़ रहा है। आज दिवाली पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता 418 के पार पहुंच गई है। धुंध के साय में अक्षरधाम मंदिर धुंधला नजर आ रहा है।

विज्ञापन
delhi ncr aqi today updates AQI reached 418 in Anand Vihar on Diwali
धुंध के साय में अक्षरधाम मंदिर - फोटो : एएनआई
राजधानी दिल्ली में दो दिन की हल्की सी राहत के बाद आज दिवाली के दिन प्रदूषण बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है। सुबह आनंद विहार इलाके में धुंध की चादर छाई हुई है। सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 है जो 'गंभीर' श्रेणी में है। दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास के इलाके में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है।
delhi ncr aqi today updates AQI reached 418 in Anand Vihar on Diwali
वायु प्रदूषण का खतरा (AI) - फोटो : Freepik.com

आज बेहद खराब रह सकती है दिल्ली की हवा
बीते बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया, जबकि वर्ष 2023 में 220 और वर्ष 2022 में 259 दर्ज किया गया था जो खराब श्रेणी थी। ऐसे में दिवाली के दिन आतिशबाजी होने से अगले दिन शुक्रवार को हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज होने की आशंका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। साथ ही, आतिशबाजी और पराली का धुआं हवा को जहरीला बना सकता है। ऐसे में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।  दिल्ली के एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि प्रदूषण के कारण हमें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आंखों में जलन हो रही है। प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।


 

delhi ncr aqi today updates AQI reached 418 in Anand Vihar on Diwali
वायु प्रदूषण - फोटो : Adobe stock

अगले छह दिनों तक हवा रहेगी खराब
मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अगले 6 दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की आशंका है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, बुधवार को हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.218 फीसदी व कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.525 फीसदी रही, जबकि मंगलवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 3.445 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr aqi today updates AQI reached 418 in Anand Vihar on Diwali
वायु प्रदूषण का बढ़ने लगा खतरा - फोटो : Freepik.com

गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है आबोहवा
सीपीसीबी के मुताबिक, आनंद विहार व मुंडका में हवा गंभीर श्रेणी तो जहांगीरपुरी, अशोक विहार समेत 12 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि आया नगर, डीटीयू व आईटीओ सहित 13 इलाकों में हवा खराब रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली।

विज्ञापन
delhi ncr aqi today updates AQI reached 418 in Anand Vihar on Diwali
वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------307
गाजियाबाद-----237
नोएडा-------230
ग्रेटर नोएडा----221
गुरुग्राम-------213
फरीदाबाद-----181
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed