फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi AQI: जहरीली धुंध से ढका दिल्ली का आसमान, कल से और बिगड़ सकते हैं हालात, गाजियाबाद की आबोहवा फुला रही दम

Sun, 23 Oct 2022 11:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Oct 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR AQI Haze in Delhi know AQI in Delhi NCR
इंडिया गेट के पास छायी धुंध - फोटो : ANI

दिवाली से पहले ही राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में पहुंच गई है। रविवार सुबह से ही दिल्ली समेत आसपास के शहरों में धुंध छायी रही। अक्षरधाम के पास से गुजरने वाले राहगीरों को कम दृश्यता के चलते गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर गुजरना पड़ा। इसी तरह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ की ओर सैर पर निकले लोगों का धुंध से सामना हुआ। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार रविवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 266 (खराब) श्रेणी में है।

Delhi NCR AQI Haze in Delhi know AQI in Delhi NCR
अक्षरधाम के पास छायी धुंध - फोटो : ANI

वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि सोमवार रात तक हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। ऐसे में सांसों पर संकट बढ़ना तय है। हवा के अधिक बिगड़ते ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान(ग्रैप) की पाबंदियां भी बढ़ाई जाएंगी। उधर, शनिवार को गाजियाबाद की हवा बेहद खराब हो गई है।

Delhi NCR AQI Haze in Delhi know AQI in Delhi NCR
इंडिया गेट के पास छायी धुंध - फोटो : ANI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, गाजियाबाद का एक्यूआई 312 रहा। वहीं, नोएडा का 290 और फरीदाबाद का 280 एक्यूआई रहा है। दिल्ली की हवा 265 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में रही है। हालांकि, अगले 24 घंटे में इसके बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR AQI Haze in Delhi know AQI in Delhi NCR
धुंध के बीच गुजरते वाहन - फोटो : ANI

प्रदूषण में पराली की हिस्सेदारी 3 फीसदी
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 500 से कम जगहों पर पराली जलाने की घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं, जिनकी दिल्ली के प्रदूषण में तीन फीसदी से कम हिस्सेदारी रही। 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 46 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 237 व पीएम 2.5 का स्तर 110 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है।

विज्ञापन
Delhi NCR AQI Haze in Delhi know AQI in Delhi NCR
इंडिया गेट के पास छायी धुंध - फोटो : ANI

कम होगा मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान शनिवार को हवा की दिशा उत्तरी की ओर रही है। अगले 24 घंटे में यह भी उत्तर की ओर रहेगी। शनिवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 2500 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 11700 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। रविवार को मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर कम होगा। मिक्सिंग हाइट का स्तर 1750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रह सकता है। बता दें कि वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड से कम और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होने पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed