फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi-NCR AQI: राजधानी में छायी धुंध, एनसीआर की रेड जोन में एंट्री, अगले दो दिन बहुत खराब श्रेणी में रहेगी हवा

Sat, 22 Oct 2022 09:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 22 Oct 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR AQI Haze in capital on Saturday air reached poor category pollution will increase in next day
इंडिया गेट के पास छायी धुंध - फोटो : ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। मौसम के बदलाव के बीच एनसीआर की हवा की रेड जोन में एंट्री हो गई है। शनिवार सुबह से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में धुंध छायी रही। 262 एक्यूआई के साथ हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। वहीं, शुक्रवार को फरीदाबाद की हवा 312 एक्यूआई के साथ बेहद खराब दर्ज की गई है।

Delhi-NCR AQI Haze in capital on Saturday air reached poor category pollution will increase in next day
शनिवार सुबह सड़कों पर रहा ऐसा नजारा - फोटो : ANI

वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि शनिवार यानी आज से दिल्ली-एनसीआर की हवा और बिगड़ने लगेगी। अगले दो दिन तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी। ऐसे में दिवाली के अगले दिन हवा और दमघोंटू साबित हो सकती है। सफर के अनुसार आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 262 दर्ज किया गया। 

Delhi-NCR AQI Haze in capital on Saturday air reached poor category pollution will increase in next day
छायी धुंध - फोटो : ANI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली की हवा 262 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 47 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 228 व पीएम 2.5 का स्तर 109 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi-NCR AQI Haze in capital on Saturday air reached poor category pollution will increase in next day
दिल्ली में छायी धुंध - फोटो : ANI

जलने लगी है पराली, बढ़ेगी परेशानी
सफर इंडिया के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाई जा रही है। वहीं, पराली जलने पर नजर रखने वाली एजेंसियों के मुताबिक, दिल्ली के बाहरी इलाकों में भी पराली जलना शुरू हो गई है। हालांकि, अभी प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी न के बराबर है।

विज्ञापन
Delhi-NCR AQI Haze in capital on Saturday air reached poor category pollution will increase in next day
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : PTI

विशेषज्ञों ने जताई ये आशंका
विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली से पहले ही हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हो रही है। वहीं, दिवाली के मौके पर हवा की गुणवत्ता बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली के बाद पराली जलने की घटनाएं भी बढ़ सकती है। साथ ही पारा लुढ़कने और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को जमने में मदद मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed