फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, दिल्ली सरकार ने जारी की नासा की तस्वीर, ऐसे करें बचाव

Wed, 16 Oct 2019 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Oct 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
delhi ncr air air quality gets worse morning night air most poisonous take steps to save yourself
नासा द्वारा जारी तस्वीर(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया। एनसीआर में करनाल सर्वाधिक प्रदूषित रहा, जबकि नोएडा में एक्यूआई 305 और दिल्ली में 270 दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने भी नासा की तस्वीर जारी कर खेतों में जलाई जा रही पराली की तरफ ध्यान दिलाया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि नासा द्वारा जारी हालिया तस्वीरें भी यह बताती हैं कि बड़े पैमाने पर पराली जलाई जा रही है। साथ ही सफर से प्रदूषण का आंकड़ा भी मांगा है



गाजियाबाद शहर मंगलवार को प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गया। शहर का एक्यूआई रेड जोन में है। शहर का एक्यूआई 308 दर्ज हुआ, जो कि मानकों से करीब तीन गुना अधिक है। वहीं, शहर में सुबह और रात के समय हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित है। गाजियाबाद शहर में मंगलवार को प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।  सोमवार को शहर का एक्यूआई 227 दर्ज किया गया था जो कि मंगलवार को 308 दर्ज हुआ। अधिकारियों की मानें तो मंगलवार को शहर का एक्यूआई रेड जोन में था। आगे पढ़ें बढ़ते प्रदूषण से अपने आप को बचाने के लिए क्या कर सकते हैं आप....

delhi ncr air air quality gets worse morning night air most poisonous take steps to save yourself
- फोटो : अमर उजाला

मानकों के अनुसार एक्यूआई 100 होना चाहिए लेकिन इस वक्त शहर का एक्यूआई तीन गुना अधिक बना हुआ है। लगातार बढ़ते प्रदूषण स्तर की वजह से मंगलवार को गाजियाबाद शहर देश में प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे नंबर पर रहा। जबकि करनाल देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई-343 दर्ज किया गया।। वहीं लोनी भी प्रदूषित शहरों की सूची में छठे नंबर पर रहा। यहां पर एक्यूआई 302 रिकॉर्ड किया गया।

delhi ncr air air quality gets worse morning night air most poisonous take steps to save yourself
pollution in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों की मानें तो एक्यूआई में सबसे ज्यादा पोल्यूटेंट इस वक्त 2.5 के हैं। पीएम दस के मुकाबले इस वक्त पीएम 2.5 है। जो कि सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, इंदिरापुरम में सोमवार रात नौ बजे से मंगलवार को 12 बजे तक पीएम 2.5 रेड जोन में रहा। सुबह नौ बजे पीएम 2.5 का स्तर सबसे अधिक 367 दर्ज किया गया, जो कि मानकों से छह गुना अधिक है। पीएम 10 भी सुबह 10 बजे करीब सर्वाधिक 387 दर्ज हुआ, जो कि मानकों से करीब साढ़े तीन गुना अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi ncr air air quality gets worse morning night air most poisonous take steps to save yourself
धुंध में दिल्ली-एनसीआर - फोटो : अमर उजाला

एनसीआर के शहरों का एक्यूआई
करनाल        343 
पानीपत       336
गाजियाबाद    308
नोए़डा        305
ग्रेटर नोएडा   302
फरीदाबाद     294 
दिल्ली       270
गुरुग्राम      240

विज्ञापन
delhi ncr air air quality gets worse morning night air most poisonous take steps to save yourself
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण के दौरान घर से कम निकले बाहर
गाजियाबाद शहर की हवा बेहद खराब है। एक्यूआई रेड जोन में है। डॉक्टरों की मानें तो इस वक्त घर हो या बाहर दोनों ही जगह में बिना पर्सनल प्रोटेक्टिव डिवाइस के रहने से सांस संबंधित बीमारी का लोग शिकार हो सकते हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसे समय कम से कम बाहर निकले। बाहर निकले तो एन-95 मास्क का प्रयोग करें। घर में भी हवा को साफ रखने के लिए चिमनी, एग्जास्ट चलाकर रखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed