फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हत्याकांड में नया खुलासा: बदबू कम करने को जलाई अगरबत्ती, फिनाइल का लगाया पोंछा; इसलिए हुआ अंजू का कत्ल

Sun, 30 Mar 2025 08:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 Mar 2025 08:15 AM IST
सार

दिल्ली के विवेक विहार के सत्यम एंक्लेव स्थित एक मकान में बेड बॉक्स में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मामले में मकान मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, जबकि उसका पति फरार है। 

विज्ञापन
Delhi Murder Case mystery solved woman dead body found in bed box Two accused including arrested husband
Delhi Murder case - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए। दरअसल, विवेक विहार के सत्यम एंक्लेव स्थित एक मकान में महिला अंजू उर्फ अंजली (35) की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंजू की हत्या के आरोप में मकान मालिक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा और अभय कुमार झा उर्फ सोनू के रूप में हुई है। महिला का पति आशीष झा अभी फरार बताया जा रहा है। 


 
Delhi Murder Case mystery solved woman dead body found in bed box Two accused including arrested husband
इसी घर में हुई थी महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
समलैंगिक रिश्तों के कारण महिला की हत्या
समलैंगिक रिश्तों के कारण महिला का कत्ल किया गया। 23 मार्च को मकान मालिक विवेकानंद, सोनू और आशीष मकान में अनैतिक कार्य कर रहे थे। अंजू ने इन्हें देखा तो तीनों ने पोल खुलने के डर से उसको मार डाला। बाद में लाश को कंबल में लपेटकर बैग में डालकर बेड बॉक्स में छिपा दिया था। 
Delhi Murder Case mystery solved woman dead body found in bed box Two accused including arrested husband
नेहा यादव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त - फोटो : X @ANI
कुछ और भी हो सकती है हत्या की वजह
शाहदरा जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने बताया कि अंजू के अपने पति से संबंध भी ठीक नहीं थे। हत्या की वजह कुछ और भी हो सकती है, पति के पकड़े जाने के बाद ही असल वजह का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम 4.37 बजे सूचना मिली थी कि विवेक विहार के झिलमिल स्थित सत्यम एंक्लेव के एक मकान से बदबू आ रही है। सूचना मिलने के पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के भीतर बेड से एक महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Murder Case mystery solved woman dead body found in bed box Two accused including arrested husband
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक ने किया बड़ा खुलासा
मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा से पूछताछ की गई तो वह अजीबों-गरीब बर्ताव करने के अलावा इधर उधर की बात करने लगा। शुरुआत में टीम को लगा कि विवेकानंद कोई साइको मरीज है। कई घंटे लगातार पूछताछ हुई तो वह टूट गया। उसने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर महिला की सोमवार को हत्या की थी। सभी बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेकानंद ने बताया कि महिला का नाम अंजू था। 
विज्ञापन
Delhi Murder Case mystery solved woman dead body found in bed box Two accused including arrested husband
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सोनू ने समलैंगिक होने के खुलासे के डर से हत्या की बात स्वीकार की
वह मूलरूप से लुधियाना की रहने वाली थी। इसके माता-पिता लुधियाना में ही रहते हैं। कई साल पहले अंजू की उसके रिश्तेदार आशीष से शादी हुई थी। अंजू अपने पति और रिश्ते के देवर सोनू के साथ सोमवार को दिल्ली घूमने आई थी। विवेकानंद ने बताया कि सोमवार देर रात को ही तीनों ने मिलकर अंजू की ईंट से वार कर हत्या की। बाद में शव कंबल में लपेटा। इसके बाद उसे एक बैग में डालकर बेड बॉक्स में छिपा दिया। हत्या की वजह के बारे में विवेकानंद बार-बार अपने बयान बदल रहा है। वहीं सोनू ने समलैंगिक होने के खुलासे के डर से हत्या की बात स्वीकार की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed