राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से लोगों को गर्मी से मिली राहत जारी है। तेज बारिश नहीं हो रही है, लेकिन बादलों के छाए रहने की वजह से तापमान लुढ़कने से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते नौ सालों में सबसे कम दर्ज किया गया है। इससे पहले 2013 में अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
Weather Report: तापमान में गिरावट के साथ ही दिल्ली में टूटा नौ साल का रिकॉर्ड, आज के लिए यलो अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। हालांकि, बारिश नहीं हुई और सूरज बादलों के पीछे छीपा रहा। दोपहर में बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन गर्मी के तेवर नरम ही रहे। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ कम 30.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.5 डिग्री सेल्यिस रहा। मध्यम रफ्तार से हवा चली व नमी का स्तर 65 से 96 फीसदी रहा। शनिवार देर रात हल्की बारिश दर्ज की गई। इस वजह से सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर 1.2 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है।
दिल्ली के सभी मानक केंद्रों पर 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा अधिकतम पारा
दिल्ली के सभी मानक केंद्रों पर अधिकतम पारा 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस कड़ी में पालम में 30.4, लोधी रोड में 31.6, आया नगर में 30.4, मुंगेशपुर में 30, नजफगढ़ में 32, पीतमपुरा में 32.6, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 32.1 व मयूर विहार में 30 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। वहीं, जफरपुर में सबसे कम 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
सोमवार के लिए यलो अलर्ट, तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए राहत के संकेत दिए हैं। विभाग का पूर्वानुमान है 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 21 जून से लगातार पारा चढ़ने के भी आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली में अभी मानसून पहुंचने को लेकर कोई निश्चित तिथि नहीं है, हालांकि 27 या 28 जून तक मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बीते वर्ष मानसून के समय से पहले पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन मानसून ने 13 जुलाई को दिल्ली में दस्तक दी थी, जो कि बीते 13 सालों में सबसे देरी से था। आमतौर पर दिल्ली में मानसून आगमन का समय 27 जून है।
न्यूनतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 7:22 बजे
सूर्योदय का समय: 5:24 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक रहेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी के तेवर नरम रहने की संभावना है।