{"_id":"5afd138c4f1c1be0408b5f03","slug":"delhi-lajpat-nagar-flyover-to-remain-close-till-30-may-use-barapullah-fot-dnd-and-kale-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः 30 मई तक वनवे रहेगा लाजपत नगर फ्लाईओवर, कालेखां-DND जाने के लिए बारापूला का करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः 30 मई तक वनवे रहेगा लाजपत नगर फ्लाईओवर, कालेखां-DND जाने के लिए बारापूला का करें इस्तेमाल
Thu, 17 May 2018 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 May 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
lajpat nagar flyover
- फोटो : जी पॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली के लाजपत नगर फ्लाईओवर पर मूलचंद से आश्रम जाने वाले कैरिज्वे पर मरम्मत कार्य हो रहा है। इस कारण 30 मई तक फ्लाईओवर का कैरिज्वे बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह सरायकालेखां व डीएनडी की तरफ जाने के लिए बारापूला का इस्तेमाल करें। वहीं, फरीदाबाद जाने के लिए बाहरी रिंग रोड का इस्तेमाल करें।
2 of 5
lajpat nagar flyover
- फोटो : जी पॉल
लाजपत नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर ध्यान नहीं दिया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। लाजपत नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चल रहा है। पहले आश्रम से मूलचंद जाने वाले कैरिज्वे पर काम चल रहा था।
3 of 5
lajpat nagar flyover
- फोटो : जी पॉल
मंगलवार से मूलचंद से आश्रम जाने वाले कैरिज्वे पर काम शुरू हुआ है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों ने लोगों को सलाह दी थी कि लोग डीएनडी व सराय काले खां जाने के लिए बारापूला का और फरीदाबाद जाने के लिए बाहरी रिंग का इस्तेमाल करें। मगर लोगों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण लाजपत नगर फ्लाईओवर से मूलचंद की ओर रिंग रोड पर जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lajpat nagar flyover
- फोटो : जी पॉल
ट्रैफिक भीकाजी कामा प्लेस तक जाम हो गया था। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। हालांकि लाजपत नगर फलाईओवर का मूलचंद से आश्रम वाला वाला कैरिज्वे बंद होने से बारापूला पर ट्रैफिक का दवाब बढ़ गया था। यहां पर दिन भर ट्रैफिक भारी रहा।
विज्ञापन
5 of 5
lajpat nagar flyover
- फोटो : जी पॉल
आंधी से पेड़ गिरने से लगा जाम दूसरी तरफ रात को आंधी आने से राजधानी में करीब 59 से ज्यादा जगहों पर पेड़ व पोल गिर गए थे। इन पेड़ों की वजह से भी कई जगह जाम गया था। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया था कि सुबह करीब 10 बजे तक 37 जगहों से गिरे हुए पेड़ों को हटा लिया गया था। इसके बावजूद पेड़ के वजहों से कई मार्गो पर जाम रहा। लोगों को ऑफिस पहुंचने में काफी परेशानी हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।