{"_id":"6aca3ab387557d613e0f3389","slug":"eight-lanes-in-brahmapuri-to-be-paved-at-a-cost-of-102-crore-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1841-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ब्रह्मपुरी की आठ गलियां 1.02 करोड़ से होंगी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ब्रह्मपुरी की आठ गलियां 1.02 करोड़ से होंगी पक्की
विज्ञापन
निर्माण से पहले बिछाई आईजीएल की गैस पाइपलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। घोंडा विधानसभा के ब्रह्मपुरी वार्ड के एक्स-ब्लॉक में 1.02 करोड़ रुपये की लागत से आठ गलियों का निर्माण और विकास कार्य शुरू किया गया है। इन गलियों में सड़क निर्माण से पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई है।
क्षेत्रीय विधायक अजय महावर ने बताया कि 1.02 करोड़ रुपये के बजट से एक्स-ब्लॉक की आठ गलियों में काम कराया जा रहा है। परियोजना के तहत पहले आईजीएल की पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा किया गया। अब गलियों को पक्का बनाया जा रहा है।
समारोह के दौरान शिव मंदिर के पास स्थित गली नंबर 4 और गली नंबर 7 में काम पूरा होने पर उनका लोकार्पण किया गया। इसके अलावा, 1.02 करोड़ रुपये की योजना के तहत छह अन्य गलियों में शिलान्यास कर निर्माण शुरू कराया गया। इनमें शिव मंदिर के निकट गली नंबर 11 व 8-डी, रतन हलवाई के पास गली नंबर 12, गिरिराज की कोठी के पास गली नंबर 13 व 14 और मोनी बाबा मंदिर के पास गली नंबर 8 शामिल हैं।