फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहांगीरपुरी बवाल: मुख्य आरोपी अंसार का एक वीडियो वायरल, छुरा पकड़े नाबालिग से कह रहा था यह बात

Tue, 19 Apr 2022 09:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Apr 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri violence main accused one video viral telling  minor not to go on path of violence
छुरा लिए नाबालिग को समझाता अंसार - फोटो : वीडियो ग्रैब

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा में पकड़ा गया मुख्य आरोपी अंसार हिंसा नहीं करने की अपील कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक नाबालिग के हाथ में छुरा देखकर उसे समझाते हुए दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जहांगीरपुरी हिंसा से पहले का है। पुलिस ने इस वीडियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और इसकी सच्चाई का पता लगा रही है।

Delhi Jahangirpuri violence main accused one video viral telling  minor not to go on path of violence
आरएएफ की महिला टुकड़ी इलाके में गश्त करती हुई - फोटो : शुभम बंसल

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक नाबालिग को कई लोगों ने घेर रखा है। एक शख्स उस नाबालिग के कब्जे से छुरा लेकर उसे समझाने की कोशिश कर रहा है। समझाने वाले शख्स को जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार बताया जा रहा है।

Delhi Jahangirpuri violence main accused one video viral telling  minor not to go on path of violence
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स नाबालिग के हाथ से छुरा लेकर उसे लड़ाई झगड़ा नहीं करने के लिए कह रहा है। वह नाबालिग से पूछ रहा है कि उसे किससे डर है जो वह हथियार लेकर चल रहा है। शख्स उससे कह रहा है कि हथियार लेकर चलने की कोई वजह तो होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri violence main accused one video viral telling  minor not to go on path of violence
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

वह नाबालिग को समझाते हुए कह रहा है कि वह जेहादी न बने। उसने भारत माता का जयकारा लगाते हुए कहा कि यहां सब अमन चैन से रहते हैं, इसलिए ऐसी कोई हरकत न करें, जिससे विवाद पैदा हो। 

विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri violence main accused one video viral telling  minor not to go on path of violence
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद उसे कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब का है और इसे किसने बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed