फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहांगीरपुरी बवाल: सामने आया एक और चौंकाने वाला सच, हिंसा से एक दिन पहले अंसार ने कई लोगों को बांटे थे रुपये, छतों पर जमा किए थे ईंट और पत्थर

Sat, 23 Apr 2022 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Apr 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence Main Accused Ansar had distributed money to many people a day before the violence
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जन्मोत्सव पर जहांगीरपुरी में भड़की हिंसा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी जांच कर सकता है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बृहस्पतिवार को इस संदर्भ में ईडी को एक खत लिखा। इसमें उन्होंने मुख्य आरोपी अंसार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई करने को कहा है। बी-ब्लॉक जहांगीरपुरी निवासी अंसार (35) फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। ऐसे में अंसार की मुसीबत बढ़ सकती है। गत 16 अप्रैल को शोभायात्रा निकालने के लिए दौरान हुए पथराव के बाद जहांगीरपुरी में हिंसा भड़क गई थी। इसमें आठ पुलिसकर्मियों समेत कुल नौ लोग घायल हुए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त अस्थाना ने ईडी को 21 अप्रैल को पत्र लिखकर हिंसा के पीछे के वित्तीय एंगल की जांच करने की मांग की है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि हिंसा के पीछे कहीं से फंडिंग हुई है। 
Delhi Jahangirpuri Violence Main Accused Ansar had distributed money to many people a day before the violence
अंसार - फोटो : अमर उजाला
जांच में यह भी बात सामने आई है कि जहांगीरपुरी हिंसा को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। इसके लिए हिंसा से पहले अंसार ने कई लोगों को पैसे बांटे थे और उनके साथ बैठक की थी। 
 
Delhi Jahangirpuri Violence Main Accused Ansar had distributed money to many people a day before the violence
अंसार का घर - फोटो : सोशल मीडिया
साजिश के तहत ही ईंट, पत्थर व रोड़ी को छतों पर एकत्रित किया गया था। हिंसा मामले में अंसार ने ही शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस की थी। इसके बाद शोभा यात्रा पर पथराव शुरू हुआ। एफआईआर में सिर्फ अंसार का नाम है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence Main Accused Ansar had distributed money to many people a day before the violence
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंसार की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उसके हाथों में नोटों की गड्डी है। दूसरी तरफ अपराध शाखा की टीम ने कुछ अन्य आरोपियों की पहचान की है। इन आरोपियों को पकड़ने लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence Main Accused Ansar had distributed money to many people a day before the violence
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला
हिंसा के आरोपी अंसार से 60 मिनट तक पूछताछ
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार से पूछताछ करने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना पहुंचे। शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर- 14 स्थित अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे कमिश्नर के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed