फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहांगीरपुरी बवाल: आरोपी पश्चिम बंगाल के हैं या बांग्लादेशी? दिल्ली पुलिस भी उलझी

Thu, 21 Apr 2022 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Apr 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence A team of Delhi Police reached West Bengal
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी कहां के रहने वाले हैं ये दिल्ली पुलिस व सरकार के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दिल्ली पुलिस ये पता कर रही है कि जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं या बांग्लादेश के हैं। इसके लिए दिल्ली पुलिस आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम पश्चिमी बंगाल गई है। दूसरी तरफ जहांगीरपुरी हिंसा के समय सभी आरोपी हिंसा वाली जगह पर ही मौजूद थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा हिंसा के अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दे रही है। जहांगीरपुर हिंसा करने वाले अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा में पकड़े गए करीब 20 आरोपियों ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के नादिया व आसपास के रहने वाले हैं।
Delhi Jahangirpuri Violence A team of Delhi Police reached West Bengal
आरोपी सोनू चिकना को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले नहीं हैं, बल्कि भारत में अवैध रूप से आए बांग्लादेशी हैं। हालांकि सभी के आधार कार्ड व वोटर कार्ड बने हुए हैं। 

 
Delhi Jahangirpuri Violence A team of Delhi Police reached West Bengal
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल गई है। ये टीम पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence A team of Delhi Police reached West Bengal
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। देखना ये है कि आरोपियों के रिकॉर्ड खंगालने में पश्चिमी बंगाल पुलिस व पश्चिम बंगाल सरकार कितना सहयोग करती है। 
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence A team of Delhi Police reached West Bengal
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मोबाइल लोकेशन निकलवाई थी। सभी की लोकेशन हिंसा वाली जगह सी-ब्लाक जहांगीरपुरी में आ रही है। मोबाइल लोकेशन के साथ-साथ उनके मोबाइल के टावर की लोकेशन भी हिंसा वाली जगह पर आ रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed