फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहांगीरपुरी बवाल: मुख्य आरोपी अंसार का सनसनीखेज खुलासा, कहीं छोड़ना ना पड़ जाए देश...

Wed, 20 Apr 2022 09:17 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Apr 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence main accused Ansar big revealing about Jahangirpuri Violence in police inquiry
Delhi Jahangirpuri Violence - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी बवाल के मुख्य आरोपी अंसार और अन्य लोग ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस मुताबिक, आरोपियों को डर था कि यदि माहौल ज्यादा खराब हो गया या फिर एक समुदाय की ज्यादा चलने लगी तो उन्हें दिल्ली छोड़कर बांग्लादेश जाना होगा। जांच में यह भी सामने आया कि शोभायात्रा जब तीसरी बार निकल रही थी तो उस समय अंसार ने उसमें शामिल लोगों बहस की थी। इसके तुरंत बाद शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। सवाल यह भी है कि एकदम पथराव कैसे शुरू हो गया ? क्या पहले से पूरी तैयारी थी। हिंसा के समय मौके पर दोनों पक्षों से करीब पांच हजार लोग मौजूद थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंसार व आलम को दो दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। अंसार शेख ने पूछताछ में बताया किया है कि वह शोभायात्रा में पथराव करने वाले लोगों को जानता है। वह उन्हें गिरफ्तार करवा सकता है।
Delhi Jahangirpuri Violence main accused Ansar big revealing about Jahangirpuri Violence in police inquiry
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : सोशल मीडिया
अंसार को आशंका थी कि जिस तरह महाराष्ट्र में हो रहा है उसी तरह अजान के समय मजिस्द से लाउड स्पीकर हटवा दिए जाएंगे। आशंका यह भी थी कि उसे यहां से परिवार सहित पलायन करना पड़ेगा। 
Delhi Jahangirpuri Violence main accused Ansar big revealing about Jahangirpuri Violence in police inquiry
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला
अंसार मूलरूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। हालांकि वह खुद को पश्चिमी बंगाल का निवासी बताता था। अपराध शाखा के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोभायात्रा दो बार वहां से निकल गई थी। जब तीसरी बार निकल रही थी तो उस पर पथराव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence main accused Ansar big revealing about Jahangirpuri Violence in police inquiry
जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार - फोटो : अमर उजाला
फोन कर मौके पर बुलाया 
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब शोभायात्रा निकल रही थी तो उस समय अंसार जामा मस्जिद में नहीं था। मस्जिद से किसी ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद पथराव व हिंसा शुरू हुई थी। शोभायात्रा के दौरान धर्मस्थल के ऊपर कुछ लोग खड़े थे। अंसार अपने चार-पांच साथियों के साथ शोभायात्रा में पहुंचा था और बहस करने लगा था। 
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence main accused Ansar big revealing about Jahangirpuri Violence in police inquiry
अंसार - फोटो : अमर उजाला
बैंक खातों की जांच
अंसार पर आर्म्स एक्ट के दो व पांच सट्टेबाजी के मामले दर्ज हैं। वह पैसे से कबाड़ी का काम करता है। पुलिस अंसार व उसके साथियों की बैंक डिटेल खंगाल रही है। बैंक डिटेल से देखा जा रहा है कि कहीं साजिश के तहत तो जहांगीरपुरी हिंसा को अंजाम तो नहीं दिया गया था। इनको किसी तरह की फंडिंग तो नहीं की गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed