{"_id":"625f852208323d15c71780fb","slug":"delhi-jahangirpuri-violence-cctv-footage-went-viral-a-day-before-violence-youths-were-arranging-sticks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जहांगीरपुरी हिंसा में नया मोड़: सीसीटीवी फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच, सोनू चिकना ने खोला बवाल से पहली रात का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीरपुरी हिंसा में नया मोड़: सीसीटीवी फुटेज से सामने आया चौंकाने वाला सच, सोनू चिकना ने खोला बवाल से पहली रात का राज
Wed, 20 Apr 2022 09:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Apr 2022 09:40 AM IST
विज्ञापन
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान गड़बड़ी फैलाने की साजिश पहले ही रची जा चुकी थी। एक दिन पहले इसके पूरे इंतजाम किए गए थे। इस बात का खुलासा आरोपी सोनू चिकना उर्फ इमाम उर्फ यूनुस ने किया है। एक दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज भी यह गवाही दे रही है। पुलिस की पूछताछ में सोनू से अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया है कि हनुमान जयंती के दिन कुशल चौक के पास फायरिंग की थी। पुलिस ने सोनू के कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल को काफी पहले अपने एक परिचित से लिया था और घर में रख रखा था। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोनू पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वह मूलत: हल्दिया पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह आठ भाई और तीन बहन है। हिंसा के मामले में उसका भाई सलीम गिरफ्तार हो चुका है और उसपर लूट और हत्या का प्रयास का मामला है।
आरोपी सोनू चिकना को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
17 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 28 साल का सोनू नीले कुर्ते में गोली चलाता हुआ दिख रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व दिन में पुलिस ने सोनू के घर पर दबिश दी थी।
आरोपी सोनू चिकना
- फोटो : अमर उजाला
जहां उसके परिवार वालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। पथराव में निरीक्षक सतेंद्र खारी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में उसकी एक महिला रिश्तेदार सलमा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा से एक दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
सोनू ने पूछताछ में बताया कि उसे एक दिन पहले ही शोभा यात्रा में गड़बड़ी किए जाने की जानकारी मिली। उसने बताया कि काफी दिनों से अंसार, सलीम और असलम इसकी तैयारी कर रहे थे। हर साल इस इलाके में शोभायात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन
जहांगीरपुरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने इस बार इसमें गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची। इस बीच पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। जिसमें घटना के एक दिन पहले देर रात दो बजे कुछ युवक लाठी डंडे का इंतजाम करते हुए देखे जा रहे हैं।