फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डर के साए में कट रही रात: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, दिल्ली में बिगड़े हालात; लोगों ने सुनाई आपबीती

Wed, 03 Sep 2025 03:43 AM IST
विकास कुमार प्रशांत चौहान, अमर उजाला, नई दिल्ली
प्रशांत चौहान, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 03:43 AM IST
सार


मंगलवार को उस्मानपुर की तंग गलियों में पानी भरने लगा। इससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। इलाके में बिजली काट दी गई है, जिससे रातें और डरावनी हो गई हैं। 

विज्ञापन
Situation worsened in Delhi due to Yamuna water level
सुरक्षित स्थान पर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर, गढी मांडू, यमुना खादर समेत अन्य इलाकों में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी अपने किनारों को पार करके आबादी वाले इलाके के करीब पहुंच गई है। हर घंटे के साथ नदी का बढ़ता जलस्तर स्थानीय निवासियों को डरा रहा है। लोग दहशत में हैं कि बाढ़ कहीं उनकी जीवन भर की पूंजी न बहा ले जाए। निवासियों का आरोप है कि शासन-प्रशासन ने समय रहते राहत की ठोस व्यवस्था नहीं की, जिसके चलते मुश्किल और बढ़ गई है। बाढ़ के डर से कई परिवार इलाका छोड़कर किराए के मकानों में शरण लेने की तैयारी में है।


Trending Videos
Situation worsened in Delhi due to Yamuna water level
घरों में घुसा यमुना का पानी - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को उस्मानपुर की तंग गलियों में पानी भरने लगा। इससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। इलाके में बिजली काट दी गई है, जिससे रातें और डरावनी हो गई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने न तो समय पर चेतावनी जारी की और न ही राहत शिविरों की समुचित व्यवस्था की। कई लोग अपने सामान खुद ही ऊंचे स्थानों पर ले जाने की जद्दोजहद में लगे हैं। बारिश और कीचड़ ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Situation worsened in Delhi due to Yamuna water level
सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुसीबत में खोज रहे मुनाफा
पानी बढ़ने से अपना घर छोड़ने का मन बना रहे लोगों का कहना है कि बाढ़ के डर से कई परिवार उस्मानपुर छोड़कर नजदीकी इलाकों जैसे सीलमपुर, शास्त्री पार्क या मयूर विहार में किराए के मकान तलाश रहे हैं। बढ़ती मांग के कारण इन क्षेत्रों में किराए में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुसीबत में देखकर लोग मदद करने की सोचते हैं लेकिन यहां तो कई मकान मालिक मुनाफा कमाने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Situation worsened in Delhi due to Yamuna water level
टेंट में रहने को मजबूर लोग - फोटो : अमर उजाला

पानी हमारे घरों के इतने करीब आ गया है कि रात को नींद नहीं आती। बच्चे डर रहे हैं। प्रशासन ने एक बार भी नहीं पूछा कि हमें क्या चाहिए। राहत शिविर का नाम सुनते हैं, लेकिन वहां खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं। अब किराए पर कमरा लेना पड़ेगा, लेकिन कमाई पहले ही ठप है। - ब्रह्म पाल खटाना, प्रधान, पुराना उस्मानपुर

विज्ञापन
Situation worsened in Delhi due to Yamuna water level
खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना - फोटो : अमर उजाला

हमारा घर निचले इलाके में है, पानी दरवाजे से कुछ मीटर ही दूर है। 2023 में भी बाढ़ आई थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। ऐसे में बच्चें रात को बच्चे रोते हैं, कहते हैं पानी आ जाएगा। हम कहां जाएं? किराए पर रहने के लिए पैसे कहां से लाएं? - रविंद्र चौधरी, स्थानीय निवासी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed