फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएस आतंकी यूसुफ ने पुलिस को बताया खौफनाक सच, जिस बाइक से धमाका करता, उसे पहले ही...

Wed, 26 Aug 2020 08:45 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Aug 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News isis terrorist Yusuf told big truth to police question
isis terrorist abu yusuf - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के करोलबाग एरिया के रिज रोड़ से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आतंकी मो. मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ ने पूछताछ में अहम खुलासा किया है। वह आईएस में अपनी उपस्थिति ठीक से दर्ज कराना चाहता था। इसके लिए उसने तबाही का मंजर फैलाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली को चुना था। 

 
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News isis terrorist Yusuf told big truth to police question
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वह अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता था। आईएस की रणनीति भी शुरू से यही रही है। दूसरी तरफ अबू यूसुफ तबाही फैलाने के लिए जिस बाइक का इस्तेमाल करना चाहता था उस बाइक को बहुत ही सोच-समझ कर वारदात के लिए चुना था। 
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News isis terrorist Yusuf told big truth to police question
Abu yusuf - फोटो : ANI
स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ को पाकिस्तान निवासी इंडिया के आईएस हैंडलर ने निर्देश दिए थे कि वह दिल्ली में ही बम धमाके करें, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आईएस का नाम हो और आईएस में उसकी उपस्थिति ठीक से दर्ज हो सके। उसे कहा गया था कि वह दिल्ली में तबाही का मंजर फैलाने में कामयाब हो गया तो उसे बाद में बड़े टास्क दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News isis terrorist Yusuf told big truth to police question
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
आईएस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस और बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भी इसी तरह बम धमाका करवाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। अबू यूसुफ किसी भी कीमत पर दिल्ली में बम धमाका करना चाहता था। स्पेशल सेल के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि अबू यूसुफ बलरामपुर स्थित अपने गांव से सीधा बस से लखनऊ गया। ये लखनऊ में न तो रूका और न ही किसी से मिला। इसके बाद वो लखनऊ से बस द्वारा दिल्ली आ गया। 
विज्ञापन
Delhi ISIS Terrorist Abu Yusuf News isis terrorist Yusuf told big truth to police question
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
इसके किसी साथी ने इसे बाइक दिल्ली में दी। बाइक चोरी की है और उसके इंजन व चैसिस नंबर मिटे हुए हैं। दोनों नंबर इस तरह मिटा रखे हैं कि एक भी अक्षर नहीं दिख रहा है। पुलिस ये पता कर रही है कि बाइक कहां से चोरी हुई है। दूसरी तरफ आतंकी ने पूछताछ में ये भी बताया कि उसने पटाखे बेचने वाले मोबिन से पटाखे खरीदकर ही विस्फोटक एकत्रित किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed